तुला
तुला राशि के लिए जातकों को इस सप्ताह अपनी तीखी जुबान व गरम मिजाजी पर काबू रखना होगा, अन्यथा आपके बनते हुए कार्य भी बिगड़ सकते हैं। साथ ही साथ आपको अपनी सेहत और संबंध पर विशेष ध्यान देना होगा। यदि आप अपना ईगो पीछे रखकर लोगों के साथ जुड़ते हैं तो आप हारी हुई बाजी भी जीतने में कामयाब हो जाएंगे। इस सप्ताह आपको नया नौ दिन और पुराना सौ दिन की कहावत को अच्छी तरह से याद रखना होगा। भूलकर भी नये दोस्ती के चक्कर में पुराने मित्रों की उपेक्षा न करें। इसके साथ आपको अपनी दिनचर्या को ठीक रखते हुए खान-पान का विशेष ख्याल रखना होगा, अन्यथा आपको सेहत संबंधी दिक्कतें उठानी पड़ सकती है। लापरवाही के चलते आपकी कोई पुरानी बीमारी एक बार फिर उभर सकती है। प्रेम संबंधों में जरूरत से ज्यादा लव पार्टनर की जिंदगी में दखल देना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। आपका लव पार्टनर हो या फिर लाइफ पार्टनर उसके प्रति पूरी तरह से ईमानदार रहें, अन्यथा आपको बाद में पछताना पड़ सकता है।
उपाय : भगवान विष्णु की साधना और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। प्रतिदिन खाना बनाते समय पहली रोटी गाय के लिए निकालें।