शुक्र ग्रह 25 दिसंबर 2023 को मंगल के स्वामित्व वाली राशि वृश्चिक में प्रवेश कर चुके हैं। शुक्र इस राशि में 18 जनवरी 2024 तक रहने वाले हैं। शुक्र को वैदिक ज्योतिष में भौतिक सुख सुविधा और स्त्री का कारक ग्रह कहा जाता है। शुक्र के वृश्चिक राशि में प्रवेश से सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी। आइए जानते हैं कि आपकी राशि पर इसका क्या प्रभाव होगा ?
साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशि - इस राशि के जातकों के लिए शुक्र दूसरे और सप्तम भाव के स्वामी होते हैं और अब शुक्र का गोचर आपके अष्टम भाव में होगा। इस भाव में गूढ़ विद्या और जीवन में होने वाली आकस्मिक घटना का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान शुक्र की दृष्टि अब आपके दूसरे भाव पर होगी। अष्टम भाव में शुक्र के गोचर से आप अपने जीवन में भौतिक सुख सुविधाओं पर अधिक धन खर्च करेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ एक अच्छा समय बिताने वाले हैं और ससुराल पक्ष के साथ भी आपके रिश्ते अच्छे रहने वाले है। शुक्र की दृष्टि अपनी ही राशि पर जा रही है इसलिए धन के मामले में यह गोचर आपको अच्छी सफलता देने वाला होगा।
विज्ञापन
3 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृष राशि - इस राशि वालों के लिए शुक्र देव लग्न भाव और छठे भाव के स्वामी हैं और अब शुक्र आपके सातवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इस भाव से जातक के व्यापारिक साझेदार और पत्नी का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान शुक्र की दृष्टि अब आपके लग्न भाव पर होगी। सप्तम भाव में शुक्र का गोचर आपके लिए एक अच्छा स्त्री सुख लेकर के आने वाला है। अगर आप पार्टनर के साथ व्यापार करना चाह रहे है तो आपका काम इस गोचर में हो सकता है। शुक्र के इस गोचर के दौरान इस बात की पूरी सम्भावना है कि आप अपनी पत्नी के साथ एक रोमांटिक ट्रिप पर जा सकते हैं। शुक की लग्न पर दृष्टि आपके लिए शुभ होगी और समाज में सम्मान बढ़ेगा।
4 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि - इस राशि के जातकों के लिए शुक्र देव पंचम और द्वादश भाव के स्वामी होते हैं और अब शुक्र का गोचर आपके छठे भाव से होगा। इस भाव से व्यक्ति के रोग, ऋण और शत्रु का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान शुक्र की दृष्टि आपके द्वादश भाव पर होगी। इस भाव में शुक्र का गोचर आपके लिए किसी स्त्री पर धन खर्च का योग बना रहा है। कार्यस्थल पर किसी महिला से मतभेद हो सकते हैं। हालांकि विदेश यात्रा और व्यापार के लिए यह शुक्र आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इस समय आपके शत्रु आपके खिलाफ साजिश कर सकते हैं इसलिए आपको किसी पर अधिक विश्वास करके नहीं चलना है।
विज्ञापन
5 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि - इस राशि के जातकों के लिए शुक्र चौथे और एकादश भाव के स्वामी हैं। अब शुक्र का गोचर आपके पंचम भाव में होगा। इस भाव से शिक्षा, संतान और प्रेम का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान शुक्र की दृष्टि अब आपके लाभ स्थान पर होगी। शुक्र का यह गोचर आपके लिए परम लाभकारी साबित होगा। प्रेम प्रसंग में आपको सफलता प्राप्त होगी। अगर आप स्त्री है तो आपका प्रेमी आपको कोई कीमती तोहफा दे सकता है। परिवार के ऊपर धन खर्च करके के योग दिखाई दे रहे है। अगर आप महिला कारोबारी है तो आपको व्यापार में बढ़िया मुनाफा होगा और नए मित्रों से लाभ होने की भी पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
6 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि - इस राशि के जातकों के लिए शुक्र तीसरे और दशम भाव के स्वामी हैं और अब शुक्र का गोचर आपके चौथे भाव में होगा। इस भाव से जातक की भूमि, संपत्ति और माता का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान शुक्र की दृष्टि अब आपके दशम भाव पर होगी। शुक्र के इस गोचर से आपके परिवार का माहौल अच्छा होगा। मीडिया और ग्लैमर जगत से जुड़े जातकों को शुभ परिणाम प्राप्त होने की उम्मीद है। कार्यस्थल पर आपके लिए सफलता के नए द्वार खोलने का काम शुक्र देव करने वाले हैं। अगर आप किसी से प्रेम करते हैं तो अपने परिवार वालों से मिलवाने का बहुत अच्छा समय है। अगर आप वाहन लेने की सोच रहे है तो समय अच्छा है।
विज्ञापन
7 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि - इस राशि के जातकों के लिए शुक्र भाग्य स्थान और वाणी स्थान के स्वामी होते हैं और अब उनका गोचर आपके तीसरे भाव में होगा। इस भाव से जातक के साहस और पराक्रम का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान शुक्र की दृष्टि अब आपके भाग्य स्थान पर होगी। शुक्र के इस गोचर से कन्या राशि के जातकों को यात्राओं से लाभ होगा। इस समय आपका भाग्य पूरी तरह से आपका साथ देगा और धार्मिक यात्राओं के भी योग बने हुए हैं। अगर आप सिनेमा से जुड़े हुए है तो आपको अच्छा काम मिलने की उम्मीद है। इस गोचर काल में आप अपने परिवार के लोगों के साथ कहीं बाहर घूमने के लिए भी जा सकते हैं जहां आप खूब मस्ती करेंगे।
8 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि - इस राशि के जातकों के लिए शुक्र लग्न और अष्टम भाव के स्वामी होते हैं और अब शुक्र का गोचर आपके दूसरे भाव में होगा। इस भाव से जातक की वाणी, संचित धन और परिवार का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान शुक्र की दृष्टि अब आपके अष्टम भाव पर होगी। शुक्र के इस गोचर से आपकी वाणी प्रभावी होगी और आप लोगों के दिलों पर राज करेंगे। अगर आर्थिक दृष्टि से देखे तो शुक्र का यह गोचर धन आगमन के रास्ते खोलने वाला होगा। अष्टम भाव पर शुक्र की दृष्टि से आकस्मिक धन लाभ के भी मौके आपको मिलने वाले हैं। आपके जीवन में प्रेम की अधिकता होगी और आप अपनी पत्नी से खूब प्रेम और रोमांस करने वाले हैं।
9 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि - इस राशि के जातकों के लिए शुक्र द्वादश और सप्तम भाव के स्वामी हैं और अब शुक्र का गोचर आपके लग्न में ही होने जा रहा है। इस भाव से जातक के व्यक्तित्व का ज्ञान होता है। इस भाव में विराजमान शुक्र की दृष्टि अब आपके सप्तम भाव पर होगी। शुक्र के इस गोचर से कला और संगीत जगत के लोगों को अच्छी सफलता प्राप्त होगी। इस समय आपके लिए परिवार और समाज दोनों ही जगह मान सम्मान की स्थिति बनने वाली है। शुक्र के इस गोचर से आप विपरीत लिंग के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं। अगर आप महिला है तो किसी मित्र के माध्यम से आपको प्रेम प्रस्ताव की प्राप्ति भी हो सकती है।
10 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि - इस राशि के जातकों के लिए शुक्र एकादश और षष्ट भाव से स्वामी हैं और अब शुक्र का गोचर आपके द्वादश भाव में ही होगा। इस भाव से जातक की विदेश यात्रा, एकांत और आध्यात्म का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान शुक्र की दृष्टि आपके छठे भाव पर होगी। शुक्र के इस गोचर के कारण आप अपनी पत्नी की इच्छा को पूरी करने के लिए काफी धन खर्च करने वाले हैं। इस गोचर के दौरान आपको सोच समझकर निवेश करना होगा। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो समय आपके अनुकूल है। इस गोचर के कारण आपको अपने भाइयों और मित्रों से भी अच्छा धन लाभ होने की उम्मीद है।
11 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि - इस राशि के जातकों के लिए शुक्र पंचम और दशम भाव के स्वामी होते हैं और अब शुक्र का गोचर आपके लाभ स्थान में होगा। इस भाव से व्यक्ति की इच्छापूर्ति का ज्ञान किया जाता है। इस भाव में विराजमान शुक्र की दृष्टि आपके पंचम भाव पर होगी। शुक्र का यह गोचर मकर राशि के जातकों के लिए पूरी तरह से अनुकूल साबित होने जा रहा है। इस समय आप न सिर्फ अपनी नौकरी में अच्छा प्रदर्शन करेंगे बल्कि आपके आर्थिक लाभ के भी रास्ते खुलने वाले हैं। छात्र वर्ग के लिए भी यह गोचर अच्छा होगा। अगर आप अपने मित्र को प्रेम प्रस्ताव देना चाहते है तो अनुकूल समय है। कार्यस्थल पर आपकी सराहना होगी और आपको नए प्रोजेक्ट दिए जा सकते हैं।
12 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कुम्भ राशि - इस राशि के जातकों के लिए शुक्र चौथे और भाग्य स्थान के स्वामी होकर योगकारक होते हैं। शुक्र का गोचर अब आपके दशम भाव से होगा। इस भाव से जातक के कार्यस्थल और सम्मान का विचार होता है। इस भाव में विराजमान शुक्र की दृष्टि अब आपके चौथे भाव पर होगी। शुक्र का इस भाव में गोचर कुम्भ राशि के जातकों को उच्च पद प्राप्त करवाएगा। कला, सिनेमा और लेखन से जुड़े जातकों को इस समय अच्छे मौके मिलने वाले हैं और आप इन मौकों को बिल्कुल हाथ से न जाने दें। अगर आप काफी समय से किसी मकान को लेना चाह रहे थे तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा और मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है।
मीन राशि - इस राशि के जातकों के लिए शुक्र तीसरे और अष्टम भाव के स्वामी होते हैं। शुक्र का गोचर अब आपके नवम भाव यानी भाग्य स्थान में होगा। इस भाव से जातक की आर्थिक उन्नति और भाग्य का ज्ञान किया जाता है। इस भाव में विराजमान शुक्र की दृष्टि अब आपके तीसरे भाव पर होगी। शुक्र के इस गोचर से आपका ईश्वर, धर्म और आध्यात्म में रुझान आएगा और किसी धार्मिक यात्रा में भी आप शामिल हो सकते हैं। इस समय आपके पिता और गुरु का आशीर्वाद एवं सहयोग भी आपको प्राप्त होगा। शुक्र के दृष्टि फलस्वरूप भाई बहनों के साथ अच्छा मौज मस्ती का समय बीतने वाला है और आपको यात्राओं से अच्छा लाभ और मुनाफा प्राप्त होने की उम्मीद है।
साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024