जल्द ही नया साल 2024 शुरू होने वाला है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में आने वाले साल के बारे में भविष्यवाणियां की जाती हैं। आने वाले साल के लिए भविष्यफल में ग्रहों की चाल का ज्योतिषीय विश्लेषण किया जाता है जिससे यह मालूम होता है कि सभी राशि के जातकों के जीवन में क्या महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्याय और कर्मफलदाता माना गया है। शनिदेव सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह माने जाते हैं जिसकी वजह से इनका शुभ-अशुभ प्रभाव काफी देर तक रहता है। शनि किसी एक से दूसरी राशि में जाने के लिए करीब ढाई वर्षों का समय लगाते हैं।
शनिदेव अभी अपनी स्वराशि कुंभ में विराजमान हैं। इसके अलावा शनिदेव समय-समय पर अपनी चाल में बदलाव भी करते हैं। साल 2024 में शनिदेव 3 बार अपनी चाल में परिवर्तन करने वाले हैं। ज्योतिष गणना के मुताबिक शनिदेव 11 फरवरी 2024 को कुंभ राशि में अस्त होने वाले हैं। अस्त रहने के बाद 18 मार्च 2024 को कुंभ राशि में ही उदय होंगे। वहीं 29 जून 2024 को शनिदेव वक्री हो जाएंगे। शनि के साल 2024 में कुंभ राशि में रहने, अस्त होने और वक्री होने की वजह से साल 2024 में कुछ राशि वालों की किस्मत चमक सकती है। इन राशि वालों के जीवन में धन लाभ और सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं साल 2024 मं कौन-कौन सी राशियां लकी हैं।