Rashifal 2024: सभी को नए साल का बेसब्री से इंतजार रहता है। साल 2024 के शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन शेष हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मनुष्य के जीवन पर ग्रहों का विशेष प्रभाव रहता है। सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल पर अपनी राशि परिवर्तन करते हैं। ग्रह राशि परिवर्तन करने के साथ अन्य दूसरे ग्रहों के साथ युति, मार्गी, वक्री, उदय और अस्त भी होते रहते हैं। सालभर ग्रहों की चाल में बदलाव से सभी जातकों के जीवन पर इसका गहरा प्रभाव देखने को मिलता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में वैसे तो सभी 9 ग्रहों का विशेष महत्व और प्रभाव रहता है लेकिन शनि, गुरु और राहु-केतु ग्रह का विशेष प्रभाव जातकों के जीवन पर रहता है। इन ग्रहों को चाल बदलने पर शुभ और अशुभ दोनों ही तरह का प्रभाव हमेशा होता रहता है। शनि, गुरु और राहु-केतु बहुत ही मंद चाल से चलने वाले ग्रह होते हैं। शनि का राशि परिवर्तन करीब ढाई वर्षों में होता है, गुरु का राशि परिवर्तन 13 महीनों में होता है और राहु-केतु हमेशा उल्टी चाल से चलते हुए 18 महीनों में अपनी राशि बदलते हैं।
साल 2023 में शनि, गुरु और राहु तीनों ने ही राशि परिवर्तन किया है। शनि अभी कुंभ राशि में विराजमान हैं, गुरु मेष राशि में और राहु मीन राशि में मौजूद हैं। इन तीनों प्रमुख ग्रहों का गोचर 2025 तक रहेगा फिर इसके बाद राशि परिवर्तन करेंगे। ऐसे में साल 2024 और 2025 तक इन तीनों ग्रहों का प्रभाव हर एक राशि के जातकों के जीवन पर देखने को मिलेगा। नया साल 2024 में इन ग्रहों का किन-किन राशियों पर शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा आइए जानते हैं।