Horoscope November 2021: ज्योतिष शास्त्र में सभी 9 ग्रहों की चाल का विशेष प्रभाव हर एक जातक पर पड़ता है। ग्रह विशेष की चाल से किसी जातक पर इसका अच्छा तो किसी पर बुरा प्रभाव पड़ता है। प्रत्येक ग्रह एक निश्चित अंतराल के अंदर एक राशि से दूसरी राशि में परिवर्तन करते हैं। इस तरह से हर महीने कोई न कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है। इसके अलावा ग्रह मार्गी से वक्री और वक्री से मार्गी चाल भी चलते हैं। नवंबर के महीने में तीन प्रमुख ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। 02 नवंबर को बुध ग्रह अपनी राशि परिवर्तन तुला राशि में करेंगे। इसके बाद सूर्य का राशि परिवर्तन 16 नवंबर वृश्चिक राशि में होगा। सूर्यदेव अभी अपनी नीच राशि तुला में हैं। 20 नवंबर को सभी ग्रहों में गुरु ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। नवंबर माह तीन प्रमुख ग्रहों के राशि परिवर्तन से कुछ राशि के जातकों को बहुत ही शुभ फल की प्राप्ति होगी।