मेष राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। उतार-चढ़ाव की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य विशेष करके चर्मरोग, पाचन संबंधी विकार और एलर्जी आदि से बचना पड़ेगा। अपने स्वभाव में उग्रता न आने दें। जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखें। कोई भी कार्य जबतक पूर्ण ना हो जाए उसे सार्वजनिक न करें। गुप्त शत्रुओं से बचें, कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी आपस में सुलझाएं। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें।
मेष राशिफल 2022