फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mercury Transit: 29 दिसंबर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, नौकरी-निवेश के मिलेंगे नए अवसर

Fri, 12 Dec 2025 10:44 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Mercury Transit in Sagittarius 2025: वर्ष समाप्ति से पूर्व कुछ राशियों का भाग्योदय हो सकता है। इन जातकों का बुद्धि विकास, वाणी कोमलता और निर्णय लेने की क्षमता बेहतर हो सकती हैं। 

 
विज्ञापन
1 of 4
Mercury Transit in Sagittarius 2025 - फोटो : amar ujala
Mercury Transit in Sagittarius 2025: 29 दिसंबर 2025 को ग्रहों के राजकुमार बुध राशि परिवर्तन करेंगे। वह रात 11 बजकर 17 मिनट पर गुरु की राशि धनु में प्रवेश करेंगे। इस दौरान ग्रहों के राजा सूर्य भी स्वयं यहां मौजूद होंगे और वह बुध के साथ मिलकर बुधादित्य योग का निर्माण करेंगे। ज्योतिषियों के मुताबिक, सूर्य-बुध का एक राशि में होना बेहद शुभ होता है। इससे जातकों को धन लाभ, आत्मविश्वास, उच्च पद और बिजनेस में मनचाहा लाभ मिलता है। अब चूंकि सूर्य और बुध साल 2025 के अंत में इस योग का निर्माण कर रहे हैं। इसलिए वर्ष समाप्ति से पूर्व कुछ राशियों का भाग्योदय हो सकता है। इन जातकों का बुद्धि विकास, वाणी कोमलता और निर्णय लेने की क्षमता बेहतर हो सकती हैं। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।

Love Rashifal 2026: नए साल में इन राशियों की लव लाइफ में आएगा ट्विस्ट, रिश्तों में बढ़ेगा प्रेम और विश्वास
विज्ञापन

2 of 4
लंबे समय से रुके काम पूरे होने लगेंगे। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
बुध का गोचर मेष राशि वालों के लिए खास रहेगा। आपको धन लाभ की प्राप्ति से लेकर व्यापार में मनचाहे परिणामों की प्राप्ति संभव है। परीक्षा, इंटरव्यू या प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। आप दुकान या कोई मकान खरीद सकते हैं। परीक्षा में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। बुध के प्रभाव से बेहतर निर्णय लेने में सफलता मिलेगी। लंबे समय से रुके काम पूरे होने लगेंगे। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा।

Year Ender 2025: साल समाप्त होने में कुछ दिन बाकी, जानिए किन राशियों के लिए रहा 2025 कष्टकारी
विज्ञापन

3 of 4
आपकी रचनात्मक सोच नए अवसर दिला सकती है। - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को धन कमाने के नए माध्यम मिलेंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर होगी। यह समय आपके लिए उत्साहजनक और लाभकारी रहेगा। निवेश में लगाया हुआ धन आपको आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा। नौकरी करने वालों को प्रमोशन के साथ-साथ आय के स्रोत की भी प्राप्ति होगी। हालांकि, सामाजिक स्तर पर आपके संबंध पहले से और मजबूत होंगे। वैवाहिक जीवन में मनमुटाव दूर होकर आपसी समझ बेहतर होगी। आपकी रचनात्मक सोच नए अवसर दिला सकती है।

January Rashifal 2026: जनवरी में इन राशियों का बढ़ेगा गुडलक, नौकरी से लेकर निवेश तक होगा मनचाहा लाभ
विज्ञापन

4 of 4
जीवन के कई क्षेत्रों में प्रगति और सफलता हासिल होगी। - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के जीवन में चीजें बेहतर होगी। आप  कोई नया वाहन, घर या जमीन खरीदने का निर्णय लेंगे। रचनात्मक सोच दूसरों से अलग और बेहतर आपको बनाएगी। व्यापारी वर्ग को भी नए अवसर मिलेंगे। मानसिक रूप से मजबूत बनेंगे, जिस कारण चुनौतियों का सामना करना आसान होगा ।परिवार और घर में चल रहे मनमुटाव और झगड़े समाप्त होंगे। खुशियों का माहौल बना रहेगा। आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। जीवन के कई क्षेत्रों में प्रगति और सफलता हासिल होगी।

2 साल बाद बन रहा हंस और केंद्र त्रिकोण राजयोग, इन राशियों के लिए धन, सफलता और तरक्की का समय
Surya Gochar 2025: 16 दिसंबर से इन राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, हर क्षेत्र में मिलेंगे मनचाहे रिजल्ट

Rahu Gochar 2026: धन-संपत्ति में बाधा और तनाव में वृद्धि, इन राशियों पर होगा राहु का अशुभ प्रभाव


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें