फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशि परिवर्तन: बुध का सिंह राशि में प्रवेश, जानिए सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Mon, 09 Aug 2021 07:03 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
mercury transit 2021: बुध ग्रह शुभ और फल देने वाले अच्छे ग्रह माने गए हैं। जिन जातकों की कुंडली में बुध ग्रह अच्छे घर में होते हैं उन्हे जीवन में सफलता, बुद्धि, विवेक और व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलता है। - फोटो : अमर उजाला
09 अगस्त 2021 को बुध का सिंह राशि में परिवर्तन होने जा रहा है। बुध 9 अगस्त को रात के 01 बजकर 23 मिनट पर कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में आ जाएंगे। जहां पर ये 26 अगस्त 2021 तक रहेंगे फिर इसके बाद कन्या राशि में गोचर करेंगे। बुध मिथुन और कन्या राशि के स्वामी माने गए है जबकि बुध कन्या राशि में उच्च के और  मीन राशि में नीच के होते हैं। ज्योतिष में बुध ग्रह को वाणी, बुद्धि, व्यापार और संचार का कारक ग्रह माना जाता है। बुध ग्रह शुभ और फल देने वाले अच्छे ग्रह माने गए हैं। जिन जातकों की कुंडली में बुध ग्रह अच्छे घर में होते हैं उन्हे जीवन में सफलता, बुद्धि, विवेक और व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलता है। बुध ग्रह को ग्रहों में राजकुमार का दर्जा मिला हुआ है। बुध किसी एक राशि में लगभग 15 दिनों तक रहते हैं फिर इसके बाद दूसरी राशि में चले जाते हैं। बुध के सिंह राशि में परिवर्तन करने पर सभी 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा आइए करते हैं इसका ज्योतिष विश्लेषण...
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि
बुध का गोचर विद्यार्थियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता प्राप्त होगी, किंतु गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। अधिक कर्ज के लेन-देन से बचें। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। अपनी ऊर्जा शक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए कार्य करेंगे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्य अथवा अधिकारियों से मतभेद ना पैदा होने दें।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि
बुध का गोचर सामान्य फलदायक ही सिद्ध होगा। मकान वाहन खरीदने का सपना पूर्ण हो सकता है। माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें व्यर्थ विवादों में उलझने से पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है सावधान रहें। कार्य व्यापार की दृष्टि से बुध का गोचर शुभ रहेगा। शासन सत्ता का पूर्ण लाभ उठाएं।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
कई साधनों से धन लाभ की प्राप्ति होगी। अपने साहस एवं पराक्रम के बल पर विषम हालात को भी सामान्य कर लेंगे। आय के साधन भी बढ़ेंगे। धर्म-कर्म के मामलों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के प्रमुख विभागों से कार्यो का निपटारा करना हो तो भी अवसर अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि
बुध का गोचर आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करेगा। काफी दिनों का रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। यदि आपने किसी को अधिक धन उधार दिया है तो वह भी आने के संकेत हैं प्रयास करें। अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए वाणी की कुशलता का भरपूर उपयोग करेंगे तो सभी बिगड़े कार्य बनेंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा किसी महंगी वस्तु के क्रय का भी योग।

 
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि
आपकी राशि में बुध का आना निश्चित रूप से अति उत्तम फलदाई सिद्ध होगा। शादी विवाह संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के लिए दैनिक व्यापारियों के लिए यह गोचर और भी अनुकूल रहेगा।
 
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि
बुध का गोचर आपके लिए अत्यधिक भागदौड़ के अवसर प्रदान करेगा। विदेश यात्रा अथवा देशाटन का लाभ मिलेगा किंतु किसी संबंधी अथवा मित्र के द्वारा कष्ट कर समाचार की प्राप्ति भी हो सकती है। अत्यधिक खर्च करने से बचें अन्यथा आर्थिक तंगी की भी संभावना है। विद्यार्थियों को परीक्षा में और अधिक अंक लाने के लिए पूरी मेहनत करनी होगी। गुप्त शत्रुओं से बचें और विवादों से दूर रहें।

8 of 13
राशि
तुला राशि
बुध का गोचर आय के एक से अधिक साधन बढ़ाएगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार से जुड़े हुए मामलों का निपटारा होगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। परिवार के बड़े सदस्यों से मत भेजना पैदा होने दें। जो लोग नीचा दिखाने में लगे थे वही आपकी मदद करने के लिए आगे आएंगे। नई सर्विस हेतु आवेदन करना भी बेहतर रहेगा।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि
सिंह राशि में बुध का गोचर आपके लिए हर तरह से शुभ समाचार ही लाएगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य व्यापार आरंभ करना चाह रहे हों अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो अवसर अति अनुकूल है। शासन सत्ता का पूर्ण सुख मिलेगा। मान सम्मान एवं पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। चुनाव संबंधी कोई भी निर्णय लेना चाह रहे हों तो भी परिणाम आपके पक्ष में रहेगा।

10 of 13
राशि
धनु राशि
भाग्यभाव में बुध का गोचर आपके लिए अति योगकारक सिद्ध होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। नई सर्विस हेतु आवेदन करना भी सफल रहेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए आवेदन अथवा विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन भी सफल रहेंगे। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। धर्म-कर्म के मामलों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य भी करेंगे।

11 of 13
राशि
मकर राशि
बुध का गोचर मिलाजुला फल देगा। कई बार आपके अपने ही लोग आपके खिलाफ षड्यंत्र कर सकते हैं सावधान रहें। कार्य क्षेत्र में भी विवादों से दूर रहें। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें किसी को भी अधिक धन के लेनदेन से परहेज करें अन्यथा हानि की संभावना रहेगी फिर भी मकान वाहन खरीदने का संकल्प पूर्ण कर सकते हैं।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि
बुध का गोचर दांपत्य जीवन में मधुरता लाएगा। शादी विवाह संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी ससुराल पक्ष से रिश्ते मजबूत होंगे और आर्थिक सहयोग भी मिल सकता है। दैनिक व्यापारियों के लिए भी समय अनुकूल है नए कार्य व्यापार आरंभ करने अथवा अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के अच्छे योग। सरकार के प्रतिष्ठानों से जुड़े कार्यो का निपटारा होगा और आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि
बुध का गोचर सामान्य फलदायक ही सिद्ध होगा। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें तथा दवाओं के रिएक्शन से बचें। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसानदेय सिद्ध हो सकता है। इस अवधि के मध्य किसी बाहरी व्यक्ति को अधिक कर्ज उधार के रूप में न दें अन्यथा हानि की संभावना रहेगी। यात्रा देशाटन पर खर्च होगा विद्यार्थी वर्ग को परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करने के लिए और मेहनत करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें