फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुध का मकर राशि में प्रवेश, गुरु और शनि के साथ युति से किन राशियों को मिलेगा लाभ

Tue, 05 Jan 2021 11:22 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
mercury transit 2021ये मिथुन एवं कन्या राशि के स्वामी हैं। मीन राशि में नीचराशिगत संज्ञक तथा कन्या राशि में उच्चराशिगत संज्ञक माने गए हैं। - फोटो : अमर उजाला
ग्रहों में युवराज कहे जाने वाले बुध 5 जनवरी की प्रातः 3 बजकर 55 मिनट पर धनु राशि की यात्रा समाप्त करके शनि की राशि मकर में प्रवेश कर चुके हैं। जहां ये 25 जनवरी की सायं 4 बजकर 55 मिनट तक गोचर करेंगे, उसके बाद कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। 30 जनवरी की रात्रि 9 बजकर 16 मिनट पर वक्री होकर बुध 21 फरवरी की सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर पुनः मार्गी होंगे। ये मिथुन एवं कन्या राशि के स्वामी हैं। मीन राशि में नीचराशिगत संज्ञक तथा कन्या राशि में उच्चराशिगत संज्ञक माने गए हैं। मकर राशि में प्रवेश करने के साथ ही ये इस राशि पर पहले से ही गोचर कर रहे गुरु और शनि के साथ युति करेंगे। इनके राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा। इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

सभी के लिए कैसा रहेगा नया साल, पढ़ें राशिफल 2021:

मेष राशिफल 2021 | वृषभ राशिफल 2021 

मिथुन राशिफल 2021 | कर्क राशिफल 2021
 

सिंह राशिफल 2021 | कन्या राशिफल 2021 

तुला राशिफल 2021 | वृश्चिक राशिफल 2021 

धनु राशिफल 2021मकर राशिफल 2021 

कुंभ राशिफल 2021 मीन राशिफल 2021

विज्ञापन

2 of 13
मेष राशि
मेष राशि
राशि से दशम भाव में गोचर कर रहे बुध मिलाजुला फल प्रदान करेंगे। उतावलापन अथवा जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान देय हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। लेन-देन के मामलों में भी सावधानी बरतें अन्यथा धन हानि की संभावना अधिक रहेगी। कार्य क्षेत्र का विस्तार तो होगा लेकिन उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। परिवार में मांगलिक कार्यों का शुभ अवसर आएगा। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि
राशि से भाग्य भाव में बुध आर्थिक पक्ष मजबूत करने में सहायक सिद्ध होंगे। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। महिला वर्ग किसी महंगी वस्तु का क्रय करेंगी। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को अच्छी सफलता प्राप्ति के संकेत। मान-सम्मान की वृद्धि होगी संतान संबंधी चिंता से भी मुक्ति मिलेगी नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल है।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
राशि से अष्टम भाव में बुध स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालेंगे। चर्म रोग, पेट संबंधी विकार अथवा एलर्जी से सावधान रहना पड़ेगा। पारिवारिक कलह के कारण मानसिक अशांति का भी सामना करना पड़ सकता है। बड़े से बड़ा निर्णय बहुत सोच समझकर सावधानी पूर्वक लें। भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय नुकसान देय हो सकता है। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को अच्छे अंक लाने के लिए कठिन परिश्रम करने होंगे।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि
राशि से सप्तम भाव में गोचर कर रहे बुध दैनिक व्यापारियों के लिए बेहतरीन सिद्ध होंगे। शादी विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा विलंब हो सकता है, किंतु दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतिक्षित पड़े कार्यो का निपटारा होगा। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। व्यर्थ विवाद से बचें। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। महिला वर्ग के लिए समय अपेक्षाकृत अनुकूल रहेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए आवेदन करना सफल रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि
राशि से शत्रु भाव में गोचर कर रहे बुध मिलाजुला फल प्रदान करेंगे। स्वास्थ्य पर तो प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा किंतु, झगड़े विभाग तथा कोर्ट कचहरी के मामले सुलझ सकते हैं। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित पड़े कार्यो का निपटारा होगा। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा हानि की संभावना अधिक रहेगी। विदेश यात्रा अथवा विदेशी नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सार्थक रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों अथवा बड़े भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें।

सभी के लिए कैसा रहेगा नया साल, पढ़ें राशिफल 2021:

मेष राशिफल 2021 | वृषभ राशिफल 2021 

मिथुन राशिफल 2021 | कर्क राशिफल 2021
 

सिंह राशिफल 2021 | कन्या राशिफल 2021 

तुला राशिफल 2021 | वृश्चिक राशिफल 2021 

धनु राशिफल 2021मकर राशिफल 2021 

कुंभ राशिफल 2021 मीन राशिफल 2021

विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि
राशि से पंचम भाव में बुध कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाने वाले सिद्ध होंगे। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग बनेंगे। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय बेहतरीन रहेगा। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। सरकारी कंपनियों में  नौकरी के लिए आवेदन करने की दृष्टि से भी यह गोचर अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह करने का निर्णय ले सकते हैं।

8 of 13
राशि
तुला राशि
राशि से चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे बुध का प्रभाव बहुत सामान्य ही रहेगा उसका कारण यह है कि इस भाव में ये अपने आपको बहुत सहज नहीं महसूस करते, इसलिए हो सकता है कि किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना भी करना पड़े। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन खरीदने का भी संकल्प पूर्ण हो सकता है। अपनी रणनीतियों तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि
राशि से पराक्रम भाव में गोचर कर रहे बुध त्वरित निर्णय लेने की शक्ति प्रदान करेंगे साहस और पराक्रम की वृद्धि होगी। किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। व्यापारियों के लिए कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। आय के साधन बढ़ेंगे दिया हुआ धन भी वापस मिलने की उम्मीद। परिवार के बड़े सदस्यों से विवाद बढ़ने न दें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतिक्षित कार्यों का भी निपटारा होगा।

10 of 13
राशि
धनु राशि
राशि से कुटुंब भाव में बुध कहीं न कहीं परेशान करने की कोशिश करेंगे। पारिवारिक कलह का भी सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। आर्थिक रूप से भी उतार-चढ़ाव की अधिकता रहेगी। व्यापारी वर्ग को इस समय में साझा व्यापार व्यापार करने अथवा किसी भी बड़े अनुबंध पर हस्ताक्षर करने की दृष्टि से निर्णय बहुत सोच समझ कर लेने होंगे। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को भी परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे।

11 of 13
राशि
मकर राशि
आपकी राशि में गोचर कर रहे बुध बेहतरीन सफलता दिलाने के लिए तत्पर रहेंगे। कार्य व्यापार में उन्नति होगी। लिए गए निर्णय तथा किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। जो भी चाहेंगे जैसा चाहेंगे सफलता अर्जित करेंगे। धर्म-कर्म के मामलों में गहरी रूचि रहेगी और दान-पुण्य भी करेंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा विदेशी नागरिकता के लिए किया गया आवेदन भी सफल रहेगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि
राशि से व्यय भाव में बुध अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करवाएंगे। झगड़े विवाद से दूर ही रहें। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। हो सकता है कार्य व्यापार की दृष्टि से भी नई-नई चुनौतियों का सामना करना पड़े किंतु यह दौर अधिक समय तक नहीं रहेगा इसलिए परेशान ना हों। अपने कर्तव्य पथ पर डटे रहें। प्रेम संबंधी मामलों में भी उदासीनता रहेगी। संतान संबंधी चिंता भी परेशान कर सकती है कुल मिलाकर गोचर आपकी परीक्षा लेने वाला है।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि
राशि से लाभ भाव में गोचर कर रहे बुध कार्य व्यापार की दृष्टि से बेहतरीन फल देने वाले रहेंगे। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित पड़े कार्यो का निपटारा होगा। महिला वर्ग के लिए इनका प्रभाव और भी अनुकूल रहेगा। कार्य व्यापार में उन्नति होगी। नौकरी में भी नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बनेंगे। जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वे ही मदद के लिए आगे आएंगे। अपने स्वभाव में उग्रता न आने दें। संयम से काम लेंगे तो सफलता का ग्राफ निरंतर बढ़ता ही जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें