फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mercury Transit 2021: बुध का मकर राशि में प्रवेश, जानिए किन राशियों के लिए शुभ होगा यह राशि परिवर्तन

Tue, 28 Dec 2021 08:20 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
mercury transit 2021: बुध ग्रह शुभ और फल देने वाले अच्छे ग्रह माने गए हैं। जिन जातकों की कुंडली में बुध ग्रह अच्छे घर में होते हैं उन्हे जीवन में सफलता, बुद्धि, विवेक और व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलता है। - फोटो : अमर उजाला
महान ग्रह बुध 29 दिसंबर को दिन में 11 बजकर 30 मिनट पर धनु राशि की यात्रा समाप्त करके मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 06 मार्च 2022 तक गोचर करेंगे, उसके बाद कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मकर राशि पर अपनी यात्रा के मध्य बुध 14 जनवरी को वक्री होंगे और 4 फरवरी को पुनः मार्गी हो जाएंगे। मिथुन और कन्या राशि के स्वामी बुध मीन राशि में नीचराशि तथा कन्या राशि में उच्च राशिगत संगज्ञ माने गए हैं। इनके राशि परिवर्तन का युवाओं तथा कार्य व्यापार पर सर्वाधिक असर पड़ता है। सभी राशियों के लिए मकर राशि में इनके गोचर का कैसा प्रभाव रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
 

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022 |  वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 |  कन्या राशिफल 2022 

तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 |  धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 |  मीन राशिफल 2022

विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बेहतरीन सफलता दिलाएगा कार्य व्यापार में उन्नति तो होगी ही आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। चुनाव से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो और अवसर अच्छा है लाभ उठाएं। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। नौकरी में भी स्थान परिवर्तन के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो प्रयास करें सफलता के योग। 
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए बुध धर्म एवं आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ाएंगे। भाग्योन्नति तो होगी ही रोजगार की दिशा में किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी अवसर अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और अनुकूल रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपतिके लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम और उतार-चढ़ाव ला सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना पड़ेगा। चर्म रोग दवाओं के रिएक्शन तथा अन्य एलर्जी जैसी बीमारियों से बचना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। अपनी रणनीतियां तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। जमीन जायदाद से संबंधित मामले हल होंगे।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि
राशि से सप्तम पत्नी भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव दांपत्य जीवन के लिए सुखद रहेगा। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी नए टेंडर का आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। साझा व्यापार करने से परहेज करें। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में ना दें अन्यथा आर्थिक हानि की संभावना अधिक रहेगी।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव सामान्य ही रहेगा, ऐसे में हर कार्य तथा निर्णय बहुत सावधानी पूर्वक करें। गुप्त शत्रुओं से बचें। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें अत्यधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है अपनी ऊर्जाशक्ति का सदुपयोग करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बेहतरीन सफलता दिलाएगा। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो उसे दृष्टि से भी गोचर अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर बेहतरीन रहेगा। प्रतियोगियों के लिए समय और अनुकूल रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से भी सहयोग के योग।

8 of 13
राशि
तुला राशि
राशि से चतुर्थ और सुख भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव अच्छा ही रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन खरीदने का काफी दिनों से चला आ रहा संकल्प पूर्ण होगा। मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी नए टेंडर का आवेदन करना चाह रहे हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए बुध अच्छा फल ही प्रदान करेंगे। साहस पराक्रम की वृद्धि तो होगी ही आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। अपनी योजनाएं गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। परिवार में छोटे भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें।
 

10 of 13
राशि
धनु राशि
राशि से द्वितीय धनभाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित आर्थिक सुधार लाएगा। आय के साधन तो बढ़ेंगे ही काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। आकस्मिक धन प्राप्ति के भी योग बनेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। अपनी वाणी कुशलता के बलपर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगी छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे।

11 of 13
राशि
मकर राशि
आपकी राशि में गोचर करते हुए बुध किसी वरदान से कम नहीं है इसलिए कोई भी नया व्यापार आरंभ करना हो अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो निर्णय लेने में विलंब न करें। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। विवाह संबंधी वार्ता भी सफल रहेगी। अपनी ऊर्जाशक्ति के बल पर मान सम्मान अर्जित करेंगे।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए बुध कई तरह का उतार-चढ़ाव लाएंगे व्यापार में हानि होने से बचाएं। किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि की भी संभावना रहेगी। भागदौड़ अधिक रहेगा। विवादित  मामलें कोर्ट कचहरी से बाहर ही सुलझा लेना समझदारी होगी। प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को पढ़ाई में पूरी एकाग्रता दिखानी होगी। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि
राशि से एकादश लाभभाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव अच्छा ही कहा जाएगा। आयके साधन बढ़ेंगे। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से भी सहयोग मिलेगा। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी भी तरहके सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें