फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 25 January 2022: इन पांच राशि वालों को अचानक धन लाभ होने के संकेत, मान-सम्मान में भी होगी वृद्धि

Tue, 25 Jan 2022 07:54 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal : रचनात्मक दृष्टिकोण से किए गए प्रयासों में आज आपको सफलता अवश्य मिलेगी, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, वह आज अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं।  - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022 वृषभ राशिफल 2022 
   
मिथुन राशिफल 2022 कर्क राशिफल 2022
   
सिंह राशिफल 2022  कन्या राशिफल 2022 
   
तुला राशिफल 2022 वृश्चिक राशिफल 2022
   
धनु राशिफल 2022 मकर राशिफल 2022 
   
कुंभ राशिफल 2022 मीन राशिफल 2022
   
विज्ञापन

2 of 13
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आपको अपनी संतान का व्यवहार चिंतित कर सकता है, इसलिए आज आपको उनकी संगति की ओर भी विशेष ध्यान देना होगा और उनके बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो उसके लिए बाद में आपको परेशान होना पड़ सकता है। आज यदि व्यापार में आपको कोई सलाह दे, तो उसमें आपको अपनी बुद्धि का प्रयोग करके ही निर्णय लेना बेहतर रहेगा, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। रचनात्मक दृष्टिकोण से किए गए प्रयासों में आज आपको सफलता अवश्य मिलेगी, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, वह आज अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। मेष राशिफल 2022
विज्ञापन

3 of 13
Vrishabh Rashi Rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा, क्योंकि आज आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलता दिख रहा है, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी, लेकिन विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा के लिए आवेदन किया था, तो आज उन्हें उसके परिणाम भी प्राप्त हो सकते हैं। आपको अपने धन को भविष्य के लिए संचय करना होगा, नहीं तो बाद में आपको परेशान होना पड़ सकता है। आज आप यदि अपने परिवार के किसी सदस्य को शॉपिंग पर लेकर जाए, तो उसमें अपनी जेब का ख्याल रखकर ही धन व्यय करें, नहीं तो बाद में आपको परेशान होना पड़ सकता है, जो लोग किसी नई प्रॉपर्टी को खरीदना चाहते हैं, उनके लिए भी आज दिन बेहतर रहेगा। वृषभ राशिफल 2022 


4 of 13
Mithun Rashifal 2022: - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपकी पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपकी गृह उपयोगी वस्तुओं में भी वृद्धि होगी, जिनके लिए आप कुछ धन भी व्यय करेंगे। यदि रिश्तों में लंबे समय से कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी सुलझेगा, जिसके कारण रिश्तों में निकटता आएगी। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन आप उसे चुप रहकर ही सुनें। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसकी प्रतिक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे। आज आपको अपने व्यापार की योजनाओं की ओर ध्यान देना होगा, तभी आप उनसे लाभ कमा पाएंगे। 
विज्ञापन

5 of 13
Cancer Horoscope 2022: - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
जो लोग लंबे समय से रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उनको आज अपने किसी परिजन की मदद से ही कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। आज राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को अपने पिछले किए गए कामों के लिए सम्मानित किया जा सकता है, जिसके कारण उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा, लेकिन इसमें आपको अपने व्यवहार की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। यदि आज आप अपने परिवार के सदस्यों को कहीं बाहर पिकनिक पर लेकर जाने की सोच रहे हैं, तो उसमें कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा, क्योंकि आज आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है, इसलिए सावधान रहें।
विज्ञापन

6 of 13
Singh Rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज कार्यक्षेत्र में आपके साथी कोई उपहार भेंट कर सकते हैं, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। यदि अपने किसी सहयोगी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो उसमें कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा क्योकि आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। आज संतान के भविष्य के लिए यदि किसी योजना को बनाएंगे, तो उसमें जीवनसाथी से सलाह मशवरा अवश्य लें, नहीं तो जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकते हैं। यदि परिवार में कोई कलह लंबे समय से पैर पसारे हुए थे, तो आज वह भी दूर होगी। सायंकाल के समय आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा।
विज्ञापन

7 of 13
kanya rashifal 2022: - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है, लेकिन आपकी व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी, जिसके कारण आप परेशान भी रहेंगे और आप अपने व्यवसाय के जरूरी कामों को भी पीछे छोड़ देंगे, जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। व्यस्तता के कारण आज आपको सायंकाल के समय सिर दर्द थकान आदि जैसी समस्या हो सकती है, जिसके कारण आपको तनाव भी रहेगा, लेकिन आप अपनी माता जी से बातचीत करके आज आपने तनाव को कम करने में सफल रहेंगे, जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उनको आज कुछ नए कार्य सौंपे जा सकते हैं, जिन्हें वह अपनी काबिलियत से समय पर पूरा कर कर देंगे।

8 of 13
libra horoscope 2022 - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा, क्योंकि आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य से होगी, इसलिए आज आप उन्हीं कार्य को करने की कोशिश करें, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेने के प्रयास चल रहे हैं, तो उनके प्रयास सफल होंगे। आज संतान की सामाजिक कार्यक्रमों में रुचि बढ़ी देख आपके मन को प्रसन्नता होगी। आज आपको अपने जीवनसाथी की बातों को समझना होगा, तभी आपका रिश्ता और गहरा होगा, जिसके कारण आप दोनों के बीच की दूरियां कम होगी, जो लोग अपने धन को किसी वरिष्ठ सदस्य से सलाह लेकर निवेश करेंगे, तो उनको लाभ अवश्य देगा।

9 of 13
 वृश्चिक राशिफल 2022 - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज आपके घर किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। अविवाहित जातकों के लिए आज कोई उत्तम प्रस्ताव आ सकता है। आज आपको अपने किसी परिचित से समय पर मदद ना मिलने के कारण आपका मन उदास रहेगा। आज आप किसी सांस्कृतिक उत्सव में भी हिस्सेदारी ले सकते हैं, जो लोग आज किसी नये बिजनेस को अपनी संतान को कराना चाहते हैं, वह करा सकते हैं, उसके लिए आज दिन उत्तम रहने वाला है। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवनसाथी को ससुराल पक्ष के लोगों से मिलवाने लेकर जा सकते हैं। जहां आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो आपकी किसी बात का कोई बुरा मान सकता है।

10 of 13
Dhanu Rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके आत्म सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा, लेकिन दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को आज कोई तनाव मिल सकता है। आज आपको अपने किसी भी किए हुए कार्य के लिए पछताना पड़ सकता है। यदि आज आपको अपने व्यापार में भी कोई निर्णय लेना पड़े, तो अपनी बुद्धि का प्रयोग करके ही ले व किसी की बातों में आकर ना ले, नहीं तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको दूसरों की मदद करते समय भी ध्यान देना होगा कि लोग इसे आपका स्वार्थ ना समझे, इसलिए अपने काम से काम रखना बेहतर रहेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।

11 of 13
Makar Rashifal 2022: - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके किसी कार्य के पूरा होने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिसके कारण फूले नहीं समाएंगे, लेकिन आज आपको ऐसा नहीं करना है। यदि आपने ऐसा किया, तो आपके परिवार के किसी सदस्य को आपकी तरक्की देखकर जलन हो सकती है। नौकरी से जुड़े जातक यदि किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो उसमें उन्हें किसी को भी साझीदार बनाने से बचना ही बेहतर रहेगा, नहीं तो वह उन्हें धोखा दे सकता है। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए यदि किसी कार्य को करेंगे, तो उसमें वह सफलता अवश्य हासिल करेंगे। यदि आज आप किसी संपत्ति की खरीदारी का मन बना रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।

12 of 13
Aquarius Horoscope 2022: - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके यश और कीर्ति में वृद्धि का दिन रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। यदि प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच कोई अवरोध चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा। आज आपको किसी दूसरे के मामले में बोलने से पहले सोचना होगा, नहीं तो उन्हें इस बात के लिए सुनने को मिल सकती है। आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान भी बना सकते हैं। आज आपको अपने व्यवसाय के लंबे समय से रुके हुए धन को मिलने के कारण प्रसन्नता बनी रहेगी, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी और आप अपने कुछ धन को भविष्य के लिए संचय करने में सफल रहेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
Pisces Horoscope 2022: - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपको अपने परिवार के किसी भी सदस्य के भविष्य से संबंधित निर्णय को भावुकता में नहीं लेना है, नहीं तो बाद में वह आपके लिए कष्टदायक हो सकता है और आज आपको अपने व्यवहार में भी मधुरता बनाए रखनी होगी, नहीं तो परिवार के सदस्य आपके व्यवहार के कारण परेशान रहेंगे और परिवार का कोई छोटा सदस्य आज आपसे बहसबाजी में भी पड़ सकता है। आज आपको व्यवसाय में मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण आप अपनी संतान की सभी महत्वकांक्षाओं की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे। विद्यार्थियों ने यदि लंबे समय से अपने किसी कमजोर विषय पर पकड़ बनाई हुई थी, तो आज उन्हें उस विषय में सफलता मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें