फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 21 January 2022: मिथुन, कर्क और धनु राशि समेत चार राशि के लोगों को हो सकता है धन लाभ

Fri, 21 Jan 2022 07:19 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022 वृषभ राशिफल 2022 
   
मिथुन राशिफल 2022 कर्क राशिफल 2022
   
सिंह राशिफल 2022  कन्या राशिफल 2022 
   
तुला राशिफल 2022 वृश्चिक राशिफल 2022
   
धनु राशिफल 2022 मकर राशिफल 2022 
   
कुंभ राशिफल 2022 मीन राशिफल 2022
   
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आज आप संतान की शिक्षा से संबंधित भाग दौड़ करने में व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आप अपने व्यवसाय की ओर भी ध्यान नहीं देंगे और अपने कुछ कार्य को आगे के लिए टाल सकते हैं। आज आपको ऐसा नहीं करना है, नहीं तो वह आपको बाद में परेशानी दे सकते हैं, इसलिए आज आपको उसके साथ-साथ अपने व्यवसाय के जरूरी कामों को भी ध्यान देना होगा और उन्हें पूरा करना होगा। सायंकाल का समय आप भागदौड़ के कारण थकान सिर दर्द आदि जैसी समस्याएं आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। आज आप समस्या को जीवनसाथी से भी साझा कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आप अपने व्यवसाय में अपने किसी सहयोगी से मदद मांगेंगे, तो वह भी आज आपको आसानी से मिल जाएगी, जिसके कारण आपका कार्य आसानी से पूरा होगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। छोटे व्यापारियों को आज किसी से धन उधार लेना पड़ सकता है, तभी वह अपने धीमी गति से चल रहे व्यवसाय को प्रगति की ओर लेकर जा पाएंगे। जीवनसाथी से आज आपको कुछ जरूरी योजना पर विचार विमर्श करना बेहतर रहेगा। आज आप अपनी माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।

4 of 13
मिथुन
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज आपको शासन सत्ता का भी भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है, जो लोग सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े हैं, आज वह सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसका उन्हें लाभ भी अवश्य मिलेगा। आज आप अपने घर की रंगाई पुताई आदि पर भी कुछ धन व्यय कर सकते हैं। परिवार में यदि आज कोई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो, तो आपको उसमें दोनों पक्षों की सुनना बेहतर रहेगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आपको किसी से खरी खोटी सुनने को मिल सकती है। आज आपको आपका लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपको अपने भविष्य की चिंता कम होगी।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओं की पूर्ति करते नजर आएगे, जिससे परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। आज आपकी माता जी आपसे कोई फरमाइशें कर सकती हैं, जिसे आप पूरा भी अवश्य करेंगे। यदि जीवनसाथी से आपको आज कोई उपहार मिलेगा। आज आपके पिताजी आपसे किसी कार्य को करने के लिए यदि मना करें, तो कभी कभी बड़ों की बात मानना बेहतर रहता है। यदि आज आप संतान को किसी नये बिजनेस को कराने की सोच रहे हैं, तो उसमें आपको किसी को पार्टनर बनाने से बचना हो चाहिए, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने की उधेडबुन मे लगे रहेगे, जिसके कारण आप व्यस्त रहेंगे और व्यस्तता के कारण अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे, जिसके कारण आपकी माता जी आपसे नाराज हो सकती हैं। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से किए वादा पूरा करना होगा, नहीं तो परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते है। सायंकाल का समय आज आप अपने नाराज जीवनसाथी को मनाने की पूरी कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों से शिक्षा में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। आज आप कुछ भी आयोजनों के कारण परेशान रहेंगे, जिसके कारण कार्य क्षेत्र में भी आज आपका मन नहीं लगेगा और आप अपने कार्य की ओर ध्यान नहीं देंगे, लेकिन आज आपको व्यापार में किसी को उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने पिताजी के लिए किसी सरप्राइस पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं, जिसमें परिवार के सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ व्यतीत करेंगे।

8 of 13
राशि
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको मन मुताबिक कार्य मिलने के कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा, जिन्हें आप आसानी से पूरा करने में सफल रहेंगे और अपने सीनियर्स की आंखों का तारा बनेंगे, लेकिन व्यापार कर रहे लोगों को आज अपने किसी सहयोगी से मदद मांगनी पड़ सकती है, जो उन्हें आसानी से मिल जाएगी। यदि आज आप किसी नए कार्य को करने की  सोच रहे हैं, तो आज वह भी आप आसानी से कर पाएंगे। आज परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन सायंकाल तक उनके स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा।

9 of 13
राशि
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। ससुराल पक्ष के लोगों से आपका कोई वाद विवाद चल रहा है, तो उसमें भी आज आपकी सुलह हो सकती है। आज आप जीवनसाथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे, जिसके कारण आपके बीच प्रेम और गहरा होगा। अविवाहित जातकों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा के लिए आवेदन किया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं, जो बेहतर रहेंगे। आज आपने यदि अपने किसी भी कार्य को भाग्य के भरोसे छोड़ा, तो वह पूरा अवश्य होगा।

10 of 13
राशि
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए व्यर्थ के परेशानी लेकर आएगा। आज आपको अक्समात किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसमें आपको अपने किसी परिवार के सदस्यों को साथ लेकर जाना बेहतर रहेगा। व्यापार में भी आपको कुछ व्यर्थ की परेशानियां सता सकती हैं, जिनके कारण आपको लाभ भी कम होगा, लेकिन फिर भी आप अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे। सायंकाल का समय आप अपने पिताजी से जरूरी मुद्दों पर विचार विमर्श कर सकते हैं। आज आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा, जिसके कारण आपको तनाव भी होगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज कुछ बेहतर अवसर हाथ लग सकते हैं।

11 of 13
राशि
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपका किसी कार्य के पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, जिसके कारण आप फूले नहीं समाएंगे, लेकिन उसमें आपको ध्यान देना होगा कि आप किसी गलत कार्य को ना करें या किसी के साथ बुरा व्यवहार न करें, नहीं तो आपके पारिवारिक रिश्तों में दरार पड़ सकती है। आज प्रेम जीवन जी रहे लोगों को कोई डर सता सकता है। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ मिलता दिख रहा है। परिवार में यदि कोई विवाह योग्य सदस्य है, तो उनके लिए आज कोई बेहतर अवसर आ सकता है।

12 of 13
राशि
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि आपको पहले से कोई कष्ट या बीमारी है, तो आपको उसमें डॉक्टरी परामर्श लेना अवश्य होगा, नहीं तो बाद में वह कोई बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है। यदि आज आप शेयर बाजार अथवा सट्टेबाजी में धन का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसमें धन लगाना भी बेहतर रहेगा, लेकिन ज्यादा धन निवेश किया, तो आपका वह धन डूब सकता है, जो विद्यार्थी यदि विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, तो उनका यह सपना पूरा होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों का भरपूर सहयोग व सानिध्य मिलता दिख रहा है, जिससे उनकी शिक्षा में आ रही समस्याएं भी समाप्त होगी। व्यवसाय में भी आज आपको छुटपुट लाभ के अफसरों को पहचानना होगा, तभी आप उनसे लाभ ले पाएंगे। आज आपके कुछ शत्रु आपको परेशान करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आपको उनसे बचने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो वह आपका कोई बनता हुआ काम को भी बिगाडने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। नौकरी कर रहे जातक यदि किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की सोच रहे है, तो वह भी उसे करने के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें