फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 08 December 2021: नौकरी और बिजनेस करने वाले इन पांच राशि वालों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है

Wed, 08 Dec 2021 07:53 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022 |  वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 |  कन्या राशिफल 2022 
तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 |  धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 |  मीन राशिफल 2022

विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप अपने कामों को छोड़कर दूसरों के कामों में ज्यादा ध्यान लगाएंगे, जिसका आपको नुकसान होगा, क्योंकि आप दूसरों के चक्कर में अपने काम पर ध्यान नहीं देंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। कार्य क्षेत्र में भी यदि आज आप कुछ परिवर्तन करेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेंगे। यदि आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कोई परेशानी है,तो उसके कारण आज आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है, इसलिए सतर्क रहें और डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। परिवार में यदि आज कोई कलह पैर पसारे हुए है, तो आप उसे अपने मधुर व्यवहार से ठीक करने में सफल रहेंगे।

मेष राशिफल 2022 

विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए और दिनों से बेहतर रहने वाला है। यदि आज आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी नए बिजनेस को कराना चाहते हैं, तो आज वह आप आसानी से कर पाएंगे और उसमें आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी, लेकिन संतान के किसी परीक्षा में असफल होने से आज आपको कुछ पीड़ा होगी। आज आप अपने कार्य पर भी पकड़ बना कर रखेंगे, लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

वृषभ राशिफल 2022  

4 of 13
मिथुन
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज आपको अपने माता-पिता व उच्च अधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति हो सकती है, जिसके प्रतिक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे। रात्रि के समय आज आपको शीघ्रगामी वाहनों से सावधानी बरतनी होगी, इसमें किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है, इसीलिए यदि किसी की यात्रा पर जाना पड़े, तो सावधान रहें। आज आपको ध्यान देना होगा कि यदि आपको धन उधार भी लेना पड़े, तो किसी से ना मांगे। आज आप अपनी संतान के फिजूल के खर्चे के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे।

मिथुन राशिफल 2022

विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
 दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज आपको विदेश में रह रहे परिजन से खुशियों भरा समाचार सुनने को मिलेगा। यदि आपकी बहन के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी आज समाप्त होगी और विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिससे घर परिवार में खुशियां आएंगी। आज राज्य मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि आप शीघ्रता और भावुकता में किसी भी निर्णय को ना लें और अपनी बुद्धि व विवेक से ही निर्णय लें, तभी आप सफलता हासिल कर पाएंगे। आज आपको बड़ी मात्रा में धन हाथ लगने से आप प्रसन्न रहेंगे।

कर्क राशिफल 2022 

विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज राजनीति से जुड़े जातकों को आशातीत सफलता प्राप्त हो सकती है, जो उनकी प्रगति में चार चांद लगाएगी। संतान के प्रति आज आप अपने सभी दायित्वों की पूर्ति करने में सफल रहेंगे और आपके मन का कुछ बोझ भी हल्का होगा। रात्रि का समय आज आप अपने परिजनों के साथ हास्य परिहास में व्यतीत करेंगे, लेकिन यदि आपने अपने खान-पान पर नियंत्रण नहीं रखा, तो भविष्य में आपके सामने कोई बडी आ सकती है, इसलिए खानपान पर विशेष नियंत्रण बनाए रखें। विद्यार्थियों को परीक्षा में कठिन परिश्रम के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है। आज आपको संतान के करियर से संबंधित कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

सिंह राशिफल 2022

विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके द्वारा किए गए प्रयासों से सफलता दिलाने वाला रहेगा। यदि आज आपके दिमाग में कोई आईडिया आये, तो आपको उसे तुरंत आगे बढ़ाना होगा। यदि आपने भाई या किसी दूसरे को बताया, तो वह उसका लाभ उठा सकते हैं। यदि आपने साझेदारी में पहले किसी व्यवसाय को चलाया हुआ था, तो आपको उसमें उत्तम लाभ होगा। आज काम में काफी मन लगेगा और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित हो सकते हैं। सायंकाल का समय आज आपका कुछ भविष्य की रणनीति पर विचार विमर्श करने में समय व्यतीत होगा।

कन्या राशिफल 2022

8 of 13
राशि
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में कोई विशेष उपलब्धि लेकर आ रहा है। आज आपको व्यवसाय से संबंधित भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसके कारण आपको मौसमी बीमारियों अपनी चपेट में ले सकती हैं, जैसे सर्दी, जुकाम, बुखार आदि कुछ समस्याएं अपनी चपेट में ले सकती हैं, इसलिए आपको उनसे सतर्क रहना होगा। व्यवसाय में आय के कुछ नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवन साथी के लिए कोई उपहार या छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं।

तुला राशिफल 2022  

9 of 13
राशि
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से सफलता लेकर आएगा। आज आपके यश व कीर्ति में वृद्धि होगी। आज परिवार में के सदस्यों में किसी आपसी कलह के कारण विरोध की स्थिति उत्पन्न हो, तो आपको उसमें चुप रहना ही बेहतर होगा व अपनी वाणी की मधुरता को भी बनाए रखना होगा, नहीं तो आपके परिवार के किसी सदस्य को आपकी बातें बुरी लग सकती हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आज आप यदि विदेशों से व्यापार कर रहे हैं, तो आज आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

वृश्चिक राशिफल 2022

10 of 13
राशि
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज गृह उपयोगी साधनों में वृद्धि होगी। आज आप दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन यदि आपने रुपए का लेन देन सावधानी से नहीं किया,तो उसमे आपको नुकसान हो सकता है। आज आपको अपने किसी सरकारी कार्य के पूरा ना होने के कारण कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं, जिसमें आप परेशान रहेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने किसी साथी के कारण तनाव मिल सकता है, क्योंकि उनके साथी अधिकारियों से उनकी चुगली लगा सकते हैं।

धनु राशिफल 2022  

11 of 13
राशि
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यावसायिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। व्यवसाय के लिए आज आपको अपने द्वारा ही निर्णय को लेकर आगे बढ़ना होगा व अपने निर्णयों मे किसी को शामिल नहीं करना है  परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। आज आपको अपने व्यवसाय के लिए कुछ योजनाओं को बनाकर, उन्हें आगे बढ़ाना होगा, तभी आप उनसे लाभ ले पाएंगे और अपने व्यवसाय में धन लाभ के अफसरों को पहचानना होगा। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ हो सकता है।

मकर राशिफल 2022 

12 of 13
राशि
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज कोई ऐसी सूचना सुनने को मिलेगी, उनका मन प्रसन्न होगा। आज उन्हें अपने अधिकारियों से वेतन वृद्धि व पदोन्नति जैसी शुभ समाचार सुनने को मिलेगी। आपकी माता जी को यदि कोई आंखों से संबंधित समस्या है,तो परेशान कर सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने जा सकते हैं। यदि आप अपनी पैतृक संपत्ति को बेचने की सोच रहे हैं, तो उसके सभी पहलुओं को गंभीरता से जांच लें, नहीं तो भविष्य में आपको नुकसान हो सकता है।

कुंभ राशिफल 2022

विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। गृहस्थ जीवन में आज किसी नई अनुभूति का अनुभव होगा और जीवनसाथी के प्रति प्रेम और गहरा होगा। आज विधार्थियों को मानसिक भार से छुटकारा मिलता दिख रहा है। सायंकाल के समय आज आपको अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी, जो आपके बिजनेस के लिए लाभदायक रहेगी। आज आपको अपने किसी परिजन के लिए भी कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। यदि आज किसी प्रॉपर्टी का सौदा करें, तो अपने माता-पिता से सलाह मशवरा अवश्य करें। 

मीन राशिफल 2022

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें