फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 06 February 2022: मेष और तुला राशि के जातकों मिल सकती है नौकरी में तरक्की, जानें अन्य राशियों का हाल

Sun, 06 Feb 2022 12:40 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022सिंह राशिफल 2022 ,कन्या राशिफल 2022तुला राशिफल 2022वृश्चिक राशिफल 2022धनु राशिफल 2022 , मकर राशिफल 2022कुंभ राशिफल 2022मीन राशिफल 2022
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन नौकरी कर रहे जातकों के लिए उत्तम रहने वाला है, क्योंकि उनको नौकरी में किसी उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। सरकारी कर्मचारियों को आज किसी के बहकावे में आकर किसी की चुगली नहीं करनी है, नहीं तो वह उनको ही भारी पड़ सकती है। मामा पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। सायंकाल के समय आप अपने परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्या के लिए अपने किसी परिजन के पास जा सकते हैं। आज आपको अपने स्वभाव के चिड़चिड़ापन को दूर करना होगा, तभी आप व्यापार में लाभ कमा पाएंगे।

विज्ञापन

3 of 13
Vrishabh Rashi Rashifal 2022: - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आज आपकी संपत्ति में भी इजाफा होता दिख रहा है। यदि आपका कोई पैतृक संपत्ति संबंधित मामला कानून में विवादित चल रहा है, तो उसमें आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है, लेकिन आज आपको किसी के लिए भी भला बुरा नहीं सोचना है, नहीं तो इससे आपका ही मन खराब होगा। यदि आज आपको व्यापार में कुछ परिवर्तन करना पड़े, तो अवश्य करें, क्योंकि यह आपके लिए बाद में लाभदायक रहने वाला है। आज आपको अपने अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण करना होगा, नहीं तो आपके धन कोष में कमी आ सकती और बाद में आपको आर्थिक समस्या से जूझना पड़ सकता है।

4 of 13
Mithun Rashifal 2022: - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज के दिन आपको संतान पक्ष की ओर से कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है, क्योंकि संतान को वेतन वृद्धि पदोन्नति अथवा विदेश जाने जैसी कोई सूचना सुनने को मिलेगी। आज आपके पिताजी को कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है, जिसमें आपको बाहर की खाने-पीने से परहेज रखने के लिए कहना होगा, जो लोग किसी नए वाहन की खरीदारी करने जा रहे हैं, उन्हें कुछ समय रुकना चाहिए, नहीं तो बाद में उन्हें उस वाहन से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। भाइयों के बीच यदि कोई वाद विवाद होगा, तो आज वह समाप्त होगा और आप एक दूसरे के गले मिलेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer Horoscope 2022: - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप अपने जीवनसाथी की तरक्की देख प्रसन्न होंगे। आपके कुछ कार्य ऐसे होंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। आज आपके परिवार के छोटे बच्चे आपके साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे, जिसके कारण आपको मानसिक शांति मिलेगी। यदि आज आपके मन में कुछ समस्या चल रही हैं, तो आज आप उसे अपने माता-पिता से भी साझा करेंगे। आज आप अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलकर प्रसन्न होंगे और उनसे पुराने गिले-शिकवे दूर करेंगे। बच्चों का भी आज पठन-पाठन में खूब मन लगेगा। आज आप अपनी संतान के लिए कुछ आवश्यक सामग्री लेकर आ सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
Singh Rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मांगलिक रहने वाला है, क्योंकि आज आपके परिवार के किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने के कारण परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। यदि कोई आपसी कलह थी, तो वह भी समाप्त होगी और परिवार के सभी सदस्य एक साथ नजर आएंगे। व्यवसाय कर रहे लोगों को आय के कुछ नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। अचानक बड़ी मात्रा में धन हाथ लगने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन उसमें आपको किसी से भला बुरा नहीं बोलना है। यदि आपने ऐसा किया, तो परिवार के सदस्यों में कोई वाद- विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आज आप अपने माता पिता के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे, जिसमें आप संतान के भविष्य पर विचार विमर्श कर सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
kanya rashifal 2022: - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आज आपको अपनी संतान के संगति और उनके खर्चों की ओर ध्यान देना होगा। यदि आपने ध्यान नहीं दिया, तो वह किसी गलत संगति की तरफ प्रेरित हो सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से नहीं मिल मिलवाया है, तो वह भी मिलवा सकते हैं। यदि आपने अपने संचय धन को खर्च किया, तो बाद में आपको परेशानी हो सकती है, इसलिए आज आपको अपने संचय धन को बचाकर रखना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों ने यदि विदेश में जाकर शिक्षा ग्रहण करने का सोचा है, तो वह आज उसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

8 of 13
libra horoscope 2022 - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी इच्छाओं की पूर्ति का दिन रहेगा, क्योंकि आज आपको अपने परिवार के सदस्यों की ओर से कोई उपहार अथवा सरप्राइस पार्टी मिल सकती है, क्योंकि सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। आज आप अपने किसी दोस्त के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपनी माताजी के साथ ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं, लेकिन आज आपको वहां भी धन किसी को उधार देने से बचना बेहतर रहेगा, क्योंकि बाद में आपको उस धन के मिलने की संभावना बहुत कम है, जो लोग किसी नए व्यवसाय को साझेदारी में करना चाहते हैं, उन्हें कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा।

9 of 13
 वृश्चिक राशिफल 2022 - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है, क्योंकि आज आप अपने व्यापार के लिए यदि किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा, जिसके कारण धीमी गति से चल रहे व्यापार को भी गति दे पाएंगे, लेकिन उसके लिए आपको अपने पिताजी से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से भी सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपके मित्र के रूप में भी हो सकते हैं। आज आप अपने जूनियर की मदद से अपने सभी कार्यों को समय से पूरा करने में सफल रहेंगे, इसलिए आपको भरपूर मात्रा में धन लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों को आज धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

10 of 13
Dhanu Rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाई भरा रहने वाला है, क्योंकि आपके कार्यक्षेत्र में कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिसमें आपको सावधानी बरतनी होगी। यदि आपने क्रोध किया, तो आपके अधिकारी आपके पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि रोक सकते हैं। सायंकाल के समय आज आपको अचानक किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी से अपनी समस्याओं को साझा करेंगे, जिसमें आपको उनका भरपूर सहयोग मिलेगा। यदि आज आपके परिवार के किसी सदस्य को कोई स्वास्थ्य संबंधित समस्या है, तो उसमें उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है, जिसके कारण परेशान रहेंगे। आज आपकी अपने भाइयों से भी यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न होगी, तो वह परिवार में माता-पिता के सहयोग से समाप्त हो जाएगी।

11 of 13
Makar Rashifal 2022: - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा, लेकिन आज आपको अपने घर, व्यवसाय अथवा आसपास में रह रहे शत्रुओं से सावधान होना होगा, नहीं तो वह आपको परेशान करने में लगे रहेंगे, इसलिए आज आपको शान शौकत पर भी कुछ धन व्यय करना होगा। यदि आज आप जीवनसाथी के लिए कोई नया व्यवसाय कराने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए आज दिन बेहतर रहने वाला है। छोटे व्यापारियों को यदि व्यापार में धन की कमी का सामना करना पड़ रहा है, तो वह किसी परिचित से सलाह मशवरा कर सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों को आज अपने मन की योजनाओं को किसी से भी साझा करने से पहले ध्यान देना होगा कहीं वह उनकी योजनाओं का लाभ न उठा लें।

12 of 13
Aquarius Horoscope 2022: - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके कार्यक्षेत्र में वृद्धि का दिन रहेगा। नौकरी से जुड़े जातकों को भी आज कार्य क्षेत्र में अत्यधिक कार्य सौंपा जा सकता है, जिसके कारण आप परेशान भी रहेंगे, लेकिन वह अपनी चतुर बुद्धि से अपने सभी कार्य आसानी से पूरा करने में सफल रहेंगे। आज आपका अपने जीवनसाथी के साथ यदि कोई वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो, तो उसमें आपको चुप रहना बेहतर रहेगा, नहीं तो वह लंबा खिंच सकता है। सायंकाल के समय आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे, जिसमें आप कुछ धन उनके कार्य में भी लगाएंगे। संतान की शिक्षा से संबंधित आज आप किसी वरिष्ठ सदस्य से सलाह मशवरा कर सकते हैं, जो जातक लंबे समय से रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं, उन्हे आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं।
विज्ञापन

13 of 13
Pisces Horoscope 2022: - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपकी संतान की धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी, जिसे देखकर आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज के दिन आपके घर आपके किसी परिजन का आगमन हो सकता है, जो लोग किसी नई संपत्ति की खरीदारी करने जा रहे हैं, उन्हें एक बजट प्लान करके चलना होगा, नहीं तो बाद में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। राजनीति से जुड़े जातकों को आज कुछ जनसभाएं करने का मौका मिलेगा, जिसका कार्यक्षेत्र में लाभ पूरा होगा। विद्यार्थियों को भी आज अपने गुरुजनों से शिक्षा में आ रही समस्याओं का समाधान लेना पड़ सकता है। यदि आज आप अपने किसी परिजन को धन उधार देंगे, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना कम है, इसलिए सावधान रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें