फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 03 January 2022 : इन पांच राशि के लोगों को नौकरी में फायदा मिलने का योग,पढ़ें दैनिक राशिफल

Mon, 03 Jan 2022 07:54 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022 वृषभ राशिफल 2022 
   
मिथुन राशिफल 2022 कर्क राशिफल 2022
   
सिंह राशिफल 2022  कन्या राशिफल 2022 
   
तुला राशिफल 2022 वृश्चिक राशिफल 2022
   
धनु राशिफल 2022 मकर राशिफल 2022 
   
कुंभ राशिफल 2022 मीन राशिफल 2022
   

विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए परेशानी लेकर आ सकता है। जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। परिवार में भी आज किसी महिला के कारण तनाव हो सकता है, इसलिए किसी भी बहस बाजी में पड़ने से बचना होगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। संतान को किसी नौकरी को दिलवाने में आप व्यस्त रहेंगे। सायंकाल के समय आप अपनी बुद्धि व विवेक से जिस भी निर्णय को फाइनल करेंगे, जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने किसी सगे संबंधी से धोखा मिल सकता है, इसलिए आज किसी पर भी भरोसा करने से पहले सोच विचार अवश्य करें। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों का साथ मिलेगा, जिसके कारण शिक्षा में आ रही परेशानियों को दूर करने मे सफल रहेंगे। 
विज्ञापन

3 of 13
Vrishabh Rashi Rashifal 2022: वर्ष पर्यंत सफलताओं का ग्राफ 80 प्रतिशत से भी अधिक रहेगा। - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज के दिन आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा, लेकिन उसके लिए आपको संयम बरतने की आवश्यकता होगी, इसलिए आज आपको जल्दबाजी में किसी भी कार्य अथवा निर्णय को लेने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। पारिवारिक प्रतिष्ठा में भी आज वृद्धि होगी। व्यवसाय कर रहे लोग यदि आज अपनी व्यवसाय की कुछ नई योजनाओं को लागू करेंगे, तो वह उनसे अत्यधिक लाभ कमा पाएंगे। सायंकाल का समय आज आप कहीं घूमने फिरने जाने का प्लान बनाएंगे, लेकिन स्वास्थ्य में गिरावट के कारण वह पूरा नहीं हो सकेगा। आज आपका अपनी माताजी से कोई वैचारिक मतभेद हो सकता है।

4 of 13
Mithun Rashifal 2022: - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) आज के दिन आपको किसी भी वाद-विवाद में पडने से बचना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो भविष्य में आपको परेशानी हो सकती है। यदि आज परिवार के सदस्यों में कोई भी आपसी वाद-विवाद हो, तो उसमें आपको चुप रहना ही बेहतर रहेगा और यदि आपको पहले से कोई रोग है और उसके कष्टों में आज वृद्धि होगी, तो उसके लिए आपको डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा, नहीं तो भविष्य में वह किसी बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है। नौकरी कर रहे जातक आज अपने अधिकारियों के आंखों का तारा बनेंगे, जिसके कारण उनकी तरक्की होगी। जीवनसाथी से यदि कोई सलाह मशवरा करें, तो उसमें वाणी की मधुरता को बनाए रखें, नहीं तो वह आप दोनों में कोई वाद-विवाद करा सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer Horoscope 2022 - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) आज का दिन सामाजिक कार्यक्रमों से जुडे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। रोजगार की दिशा में जो लोग लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं, उनको आज कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है, जिसके कारण उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि उनके ऊपर कोई कर्जा था, तो आज उसे भी उतारने में कामयाब रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने परिजनों का भरपूर साथ मिलेगा। यदि उन्होंने अभी तक अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है, तो आज आप मिलवा सकते हैं। सायंकाल के समय आज आपकी अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिसके कारण आप उनके साथ कहीं घूमने फिरने भी जा सकते हैं। आज आप अपने पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति करने से प्रसन्न रहेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
Singh Rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए महत्वकांक्षा के पूर्ति का दिन रहेगा। यदि उन्होंने किसी नए कार्य को करने का मन बनाया है, तो उसमें भी वह सफलता अवश्य हासिल करेंगे  जन समर्थन में इजाफा होगा। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई ऐसा समाचार सुनने को मिलेगा, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। आज आपके अपने पारिवारिक लोगों से आपसी संबंधों में दरार चल रही थी वह भी आज समाप्त होगी और आपसी संबंध और बेहतर होंगे। यदि परिवार के किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रहे थी, तो आज आप उसके लिए किसी वजह से मदद मांग सकते हैं, जिसके कारण यह समस्या समाप्त होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे, लेकिन उन्हें कठिन मेहनत की आवश्यकता है।
विज्ञापन

7 of 13
kanya rashifal 2022: - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी की तरक्की देख प्रसन्न रहेंगे, जिसके कारण आप उनके लिए कोई उपहार दे सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आज प्रगति होगी। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन आज आप अपनी संतान के बढ़ते हुए खर्चों से परेशान रहेंगे, जिसके कारण आपका मन दुखी रहेगा। आपको उनके खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो उनकी यह आदत भविष्य में आपको परेशानी परेशानी दे सकते हैं। सायंकाल के समय आज अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे, जिनसे आप अपने मन की कुछ बातें भी साझा करेंगे और अपनी समस्याओं का हल ढूंढने में भी सफल रहेंगे।

8 of 13
libra horoscope 2022 - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपकी अपने किसी ऐसे प्रियजन से मुलाकात होगी, जिनसे आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त होगी, लेकिन उसमें आपको बातचीत करते समय इस बात का ध्यान देना होगा कि आपकी कोई बात बुरी ना लग जाए, इसलिए आज आपको बातों को तोलमोल कर बोलना ही बेहतर रहेगा। आज किसी लंबे समय से रुके हुए कार्य के पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा व आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। यदि आज आप अपने घर की कुछ रुके हुए कार्य को भी पूरा करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए कुछ समय रुक ना बेहतर रहेगा।

9 of 13
 वृश्चिक राशिफल 2022 - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) आज का दिन आपकी संपत्ति में इजाफा लेकर आएगा। यदि आज आप किसी संपत्ति की खरीदारी का सोच रहे हैं, तो उसमें आपको उसमें चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा, नहीं तो आपके साथ कोई बहुत बड़ा धोखा हो सकता है। यदि आपका कोई सरकारी कार्य भी लंबे समय से लंबित पड़ा है,तो उसमें बिल्कुल भी देर नहीं करनी है, अभी वह पूरा हो सकता है। आज आपको व्यापार में किसी के मामले में हस्तक्षेप करने से बचना होगा, नहीं तो उसके लिए आपको भला बुरा सुनने को मिल सकता है। आज आप यदि किसी भी कार्य को संयम से करेंगे, तो उसमे आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे।

10 of 13
Dhanu Rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) आज के दिन आपके निर्णय लेने की क्षमता में विकास होगा। यदि आज अपने किसी घर अथवा व्यवसाय संबंधित निर्णय को लेना है, तो उसमें अपनी बुद्धि और विवेक से ही निर्णय ले। आज आपको किसी के बहकावे में आकर निर्णय लेने से बचना होगा अन्यथा बाद में आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। आज आप अपने माता पिता का आशीर्वाद लेकर जिस भी नये व्यवसाय को शुरू करेंगे, उसमें आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा के लिए आवेदन किया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं, जो कि बेहतर रहेंगे। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है, लेकिन राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज दिन उत्तम नहीं रहेगा, इसलिए उनको आज नए लोगों से जोड़ने से बचना होगा।

11 of 13
Makar Rashifal 2022: - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपको हर मामले में जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलता दिख रहा है, इसलिए यदि आज आप संतान के भविष्य से संबंधित किसी भी फैसले लेने जा रहे हैं, तो उसमें जीवनसाथी व अपने माता-पिता से सलाह मशवरा करके ही ले, नहीं तो भविष्य में आपको इसके लिए खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने अधिकारियों से शाबाशी मिल सकती है, जिसके कारण नौकरी का उत्साह और बढ़ेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आज आप अपनी  गृह उपयोगी वस्तुओं की खरीदारी पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको धन के लिए परेशान होना पड़ सकता है।

12 of 13
Aquarius Horoscope 2022: - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसे पूरे उत्साह से करेंगे, जिससे आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी, जिसे देखकर आपके व्यापार के विरोधी भी आपसे परास्त होंगे और वह आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे। आज आपको हर मामले में परिवार का सहयोग मिलता दिख रहा है। यदि आपको आज कहीं सलाह मशवरे की भी आवश्यकता हो, तो आप अपने भाई और बहनों से अवश्य करें, जिसके कारण आपका रिश्ता भी सुधरेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से किए गये प्रयासों में आज आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। यदि आज आप किसी से धन का लेनदेन करें, तो उस में सावधानी अवश्य बरते, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है।
विज्ञापन

13 of 13
Pisces Horoscope 2022: - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) आज का दिन आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आज आपको अपनी संतान की ओर से कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि उन्होंने किसी सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई किया था, तो आज वह उन्हें मिल सकती है, जिसके कारण परिवार के सभी सदस्यों में उत्साह जैसा माहौल रहेगा व परिवार में यदि लंबे समय से कोई कलह पैर पसारे हुए थी, तो वह भी आज समाप्त होगी और पारिवारिक एकता बढ़ेगी। बिजनेस कर रहे लोगों को आज किसी पर भी भरोसा करने से पहले पूरी बात सुनना व समझना आवश्यक होगा, नहीं तो उनके साथ कोई धोखा हो सकता है, जिसके कारण उन्हें परेशानी होगी व उनके व्यापार में लगा हुआ धन भी डूब सकता है, इसलिए आज आपको सावधान रहना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें