Guru Margi: गुरु के गोचर का सभी राशि के जातकों पर बेहद खास प्रभाव पड़ता है। गुरु शुभता, वैवाहिक जीवन, धर्म और भाग्य के कारक ग्रह हैं।
- फोटो : अमर उजाला
Guru Margi 2023: देवगुरु बृहस्पति मेष राशि पर गोचर करते हुए 31 दिसंबर को सुबह 08 बजकर 12 मिनट पर मार्गी हो रहे हैं। इससे पहले ये 04 सितंबर को सायं 07 बजकर 40 मिनट पर वक्री हुए थे। इस प्रकार अब बृहस्पति संपूर्ण संवत्सर मार्गी ही रहेंगे। इनका मार्गी होना मेष राशि के जातकों के लिए सुखद समाचार रहेगा। किंतु अन्य सभी राशियों के लिए इनका प्रभाव कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
मेष राशि-
आपकी राशि पर गोचर करते हुए मार्गी बृहस्पति बेहतरीन फल प्रदान करेंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार तो होगा ही धर्म-कर्म के मामलों में भी रुचि बढ़ेगी। धार्मिक यात्राएं भी करेंगे। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के भी योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो इनका मार्गी होना किसी वरदान से काम नहीं है।
विज्ञापन
3 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए मार्गी बृहस्पति का प्रभाव लाभदायक ही रहेगा फिर भी अत्यधिक भाग दौड़ और खर्च का सामना करना पड़ेगा। धर्म के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा भी लेंगे। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक कर्ज उधार के रूप में देने से बचें। जमीन-जायदाद संबंधी मामले हल होंगे। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेंगी। स्वास्थ्य पर भी अनुकूल प्रभाव पड़ेगा।
4 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए बृहस्पति का मार्गी होना बेहतरीन सफलता कारक रहेगा। आय के साधन तो बढ़ेंगे ही लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत बनेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। प्रेम संबंधी मामलों में भी प्रगाढ़ता आएगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से भी सहयोग मिलेगा। काफी दिनों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। नौकरी में भी नए अनुबंध प्राप्ति के योग भी हैं।
विज्ञापन
5 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए मार्गी बृहस्पति प्रतिष्ठा की वृद्धि तो कराएंगे ही सरकारी विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। गुप्त शत्रु भी परास्त होंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनेगा। किसी भी तरह का बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी गुरु का मार्गी होना अनुकूल रहेगा। योजनाएं गोपनीय रखें आगे बढ़ें।
विज्ञापन
6 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि-
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए मार्गी बृहस्पति आपके लिए भाग्य उन्नति कारक तो रहेंगे ही सामाजिक उत्थान भी होगा। धर्म-कर्म के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान-पुण्य भी करेंगे। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से ये गोचर और अनुकूल रहेगा। परिवार में छोटे भाइयों से सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से भी रिश्ते मजबूत बनेंगे। लिए गए निर्णयों की सराहना होगी।
विज्ञापन
7 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए मार्गी बृहस्पति स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालेंगे। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने की संभावना बनी रहेगी। इसलिए व्यर्थ विवादों में न पड़े और कोई भी कार्य जब तक पूर्ण न हो जाए उसे सार्वजनिक न करें। आर्थिक मामलों में मजबूती आएगी। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी और धार्मिक यात्रा भी करेंगे।
8 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि-
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए मार्गी बृहस्पति का प्रभाव लाभ दायक ही रहेगा। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में भी मधुरता आएगी। ससुराल पक्ष से सहयोग के योग। इस अवधि के मध्य किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
9 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि-
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए मार्गी बृहस्पति आपके लिए मिश्रित फल प्रदान करेंगे। कई बार आपका कार्य होते-होते रुक जाएगा किंतु अंतिम समय में आप सफल रहेंगे। झगड़े विवाद से दूर रहें। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझाएं। इस अवधि के मध्य अधिक कर्ज के लेन-देन से बचें। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी किंतु स्वास्थ्य पर प्रतिकूलू प्रभाव पड़ेगा। हर कार्य तथा निर्णय बहुत सावधानी पूर्वक करने की आवश्यकता है।
10 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि-
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए मार्गी बृहस्पति संतान संबंधी चिंता से तो मुक्ति दिलाएंगे ही प्रेम संबंधी मामलों में भी प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह का निर्णय लेना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह स्थिति अनुकूल रहेगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। नौकरी में पदोन्नति तथा मान-सम्मान की वृद्धि होगी। शीर्ष नेतृत्व से भी संबंध मजबूत होंगे। जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे।
11 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि-
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए मार्गी बृहस्पति का प्रभाव काफी उतार-चढ़ाव और अप्रत्याशित परिणाम वाला रहेगा। सफलताओं के बावजूद किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग बन रहे हैं। इस अवधि के मध्य नौकरी में स्थान परिवर्तन का प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेगी। सरकारी विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे।
12 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए मार्गी बृहस्पति का प्रभाव आपके स्वभाव में तो सौम्यता लाएगा लाएगा ही कार्यक्षेत्र का भी विस्तार होगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। विवाह संबंधी वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग मिलेगा। आपके द्वारा लिएगए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। कार्य बाधाएं दूर होंगी। नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा और परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। योजनाएं गोपनीय रखें।
मीन राशि-
आपकी राशि के स्वामी बृहस्पति का धन भाव में मार्गी होना आर्थिक पक्ष तो मजबूत करेगा ही जमीन-जायदाद से संबंधित कार्यों में क्रय विक्रय की दृष्टि से सफलता मिलेगी। अपनी वाणी कुशलता के बल पर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। आय के साधन तो बढ़ेंगे ही काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। अपनी ऊर्जाशक्ति का सदुपयोग करते हुए आगे बढ़ेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। महंगी वस्तुओं का क्रय करेंगे।