फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 2021: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Wed, 08 Dec 2021 07:53 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : Dainik love Rashifal
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा इसे जानने के लिए पढ़ें राशिफल 2022
मेष राशिफल 2022 |  वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 |  कन्या राशिफल 2022 
तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 |  धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 |  मीन राशिफल 2022
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope):  विवाहितों का गृहस्थ जीवन बेहद शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत होगा, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में प्रेम के साथ-साथ कुछ नोकझोंक भी देखेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) गृहस्थ जीवन में जीवन साथी आज आपके एक अच्छे मित्र की भूमिका निभाएगा और आपको कोई बढ़िया सलाह भी देगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में आपसी निकटता को बढ़ाने पर ध्यान देंगे।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आपका पारिवारिक जीवन संतुष्टि दायक रहेगा और प्रेम जीवन बिता रहे लोग कुछ समस्या महसूस करेंगे। एक दूसरे को समझ पाने में आपको दिक्कत होगी।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने रिश्ते में परिपक्वता महसूस करेंगे और अपने प्रिय के परिवार की मदद करेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):  आज प्रेम जीवन बिता रहे लोग थोड़ा संभल कर रहे। आपके प्रिय की सेहत बहुत ज्यादा कमजोर हो सकती है और आपको उनकी मदद करनी पड़ सकती है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज अच्छा रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  आज प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में अधीरता के साथ-साथ प्रेम भी महसूस करेंगे, जबकि शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज बढ़िया रहेगा और आपका जीवन साथी मानसिक तनाव को दूर करने में मदद करेगा।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते की आत्मीयता बढ़ाने के लिए अपने प्रिय को कहीं घुमाने लेकर जा सकते हैं और आज उनके साथ काफी वक्त बिताएंगे।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने रिश्ते में आगे बढ़ेंगे और उनके लिए कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन तनावपूर्ण हो सकता है।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज प्रेम जीवन बिता रहे लोग खुश रहेंगे, जबकि शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन की आज खूबसूरत रहेगा।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन प्यार के सहारे आगे बढ़ेगा, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय की इच्छा पूर्ति करेंगे और उनके लिए कोई बढ़िया गिफ्ट ला सकते हैं।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सुख पूर्वक बीतेगा और आप अपने जीवन साथी के साथ यदि बिजनेस करते हैं, तो आज आपको बेहद अच्छा लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग  आज का दिन महत्वपूर्ण मानकर अपने प्रिय को शादी के लिए प्रपोजल दे सकते हैं। 
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आप अपने जीवनसाथी से किसी भी बात को लेकर झगड़ा ना करें। इससे परिवार का माहौल खराब होगा। प्रेम जीवन में आज आपको मित्रों का साथ मिलेगा। आपका प्रिय और आपके दोस्त सभी खुश होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें