फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 2022 : जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Fri, 14 Jan 2022 06:13 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : Dainik love Rashifal
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा इसे जानने के लिए पढ़ें राशिफल 2022
मेष राशिफल 2022 |  वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 |  कन्या राशिफल 2022 
तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 |  धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 |  मीन राशिफल 2022
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)  दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा, लेकिन प्रेमजीवन बिता रहे लोग बहुत खुश नजर आएंगे। अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बनाएंगे।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) दांपत्य जीवन उतार-चढ़ाव के बीच रहेगा। जीवनसाथी के व्यवहार को समझने में असुविधा होगी, लेकिन प्रेम जीवन बिता रहे लोग प्यार के सागर में डूबे रहेंगे।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) दांपत्य जीवन में प्रेम रहेगा और रोमांस के अवसर मिलेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) दांपत्य जीवन में भी खुशियां रहेंगी, लेकिन सेहत में गिरावट हो सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के बर्ताव को समझने में नाकामयाब रहेंगे, जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) प्रेम जीवन के लिए आज गोल्डन समय है। आज दिल में जो है, उनके सामने रख दें और प्रपोज करना चाहते हैं, तो बेस्ट रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) गृहस्थ जीवन भी खुशी से भरा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज के दिन को पूरी तरह से इंजॉय करेंगे और अपने प्रिय के रंग में रंगे नजर आएंगे।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) प्रेम जीवन में खुशियों से भरा दिन रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव में कमी आएगी।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) गृहस्थ जीवन खूबसूरत रहेगा। जीवनसाथी घर की खुशियों में आप का साझीदार बनेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज बड़े खुश नजर आएंगे। 

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)  प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव के बीच प्रेम के अंकुर पनपेगा। शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन में बड़े ही रोमांटिक हो पर नजर आएंगे।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। प्रिय के लिए कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन से खुश नजर आएंगे, लेकिन परिवार की किसी बात को लेकर आप और जीवन साथी के मध्य मतभेद हो सकता है।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) प्रेम जीवन के लिए दिन बहुत ही रोमांटिक है, जबकि शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में जीवन साथी के साथ प्यार भरी बातें करेंगे और जीवन साथी कुछ काम की बातों से आपको लाभ पहुंचाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन से खुश नजर आएंगे, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है और आपका प्रिय आज आपके बिजनेस में आपकी मदद करने की इच्छा जताएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें