फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: होलिका दहन के दिन जानें मेष से मीन राशि वालों तक का भविष्य, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sun, 24 Mar 2024 05:15 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
aaj ka rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोग किसी संस्था से जुड़कर अपनी एक अलग जगह बनाएंगे। धार्मिक कार्यों पर भी आपका पूरा ध्यान रहेगा। आप किसी काम को लेकर अत्यधिक तनाव ना लें नहीं तो इससे आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। कोई कोर्ट कचहरी से संबंधित लम्बे सम्स्य चल रहे मामले से राहत मिलेगी। 
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ योजनाओं को बनाने के लिए रहेगा। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए  दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आप अपनी संतान के भविष्य को लेकर कुछ प्लानिंग कर सकते हैं, जिसमें आप जीवनसाथी से सलाह मशवरा अवश्यक करें। आप  किसी को बिना सोचे समझे सलाह ना दें। कार्यक्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा जिसे देखकर आपको खुशी होगी। आपको विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए नौकरी में किसी बदलाव को करने के लिए रहेगा। आप अपने मनमाने स्वभाव के कारण किसी बात के लिए जिद कर सकते हैं, जिससे परिवार के सदस्य भी परेशान रहेंगे। व्यापार में आपको अपनी मर्जी चलाने से बचना होगा, नहीं तो कोई नुकसान हो सकता है। आपको अत्यधिक मात्रा में शेयर मार्केट में धन लगाना अच्छा रहेगा, लेकिन आप किसी अनुभवी व्यक्ति के सलाह  मशवरा अवश्य करे। यदि आपने कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी  आप काफी हद तक उतार सकते हैं। आपको संतान की पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देना होगा।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपको व्यापार में अत्यधिक मात्रा में धन कमाने के लिए मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट हो, तो उसमें डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका कोई परिजन आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा।  आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो  उसके परिणाम आ सकते हैं। आपको अपने लेनदेन से संबंधित मामले में सावधान रहने की आवश्यकता है। कई काम एक साथ आने से आप थोड़े परेशान रह सकते हैं। पिताजी यदि आपको कोई सलाह दें तो आपको उस पर चलना बेहतर रहेगा।  अविवाहित जातकों के जीवन में  किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी काम में बहुत ही सोच समझकर आगे बढ़ाना होगा, नहीं तो कोई नुकसान हो सकता है। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोग किसी बड़ी डील को फाइनल कर सकते हैं। अविवाहित जातकों के लिए कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है, जिससे परिवार के सदस्यों द्वारा तुरंत मंजूरी मिल सकती है। आप परिवार में किसी सदस्य के मनमाने व्यवहार के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। सरकारी काम में आपको अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। आपके धन प्राप्ति के मार्ग भी सुगम रहेंगे,जिससे आप चैन की सांस लेंगे। यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी  आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। आप अपने घर किसी हवन, कथा, जागरण, कीर्तन आदि का आयोजन कर सकते हैं। माताजी से आपका किसी बात को लेकर मतभेद उत्पन्न हो सकता है। आपको  किसी वाद विवाद में पढ़ने से बचना होगा। संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है, जो आपको खुशी दगी।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में खुद को साबित करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपके बॉस को आपकी  कोई बात बुरी लग सकती है। आप शारीरिक समस्याओं को लेकर ढील ना दें और अपनी दिनचर्या में बदलाव बिल्कुल ना लाएं। आप व्यवसायिक योजनाओं पर पूरा ध्यान लगाएं। परिवार में लोगों को यदि आप कोई सलाह देंगे,तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे। आपने किसी प्रॉपर्टी में यदि पहले निवेश किया था तो उससे  आपको नुकसान होने की संभावना है।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आध्यात्म के कार्यों में बढ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आपका धार्मिक कार्य में खूब मन लगेगा। आपको अपने लाभ के अवसरों को पहचानना होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को कामयाबी मिलने की पूरी संभावना है।  आपके कुछ खर्च बढ़ सकते हैं। आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। राजनीति मे कार्यरत लोगों को  कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको वरिष्ठ सदस्यों से किसी काम को लेकर मदद लेनी पड़ सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। आप अपने धन का निवेश किसी प्रॉपर्टी में भी कर सकते हैं,जिससे आपको चौगुना लाभ मिलेगा। यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो  आप अवश्य करें। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। आप अपने जीवनसाथी
के मन में चल रही उलझनो को जानने की कोशिश करेंगे।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज आप नए वाहन की खरीदारी के लिए रहेगा। आपको अपनी संपत्ति संबंधित मामलों में अपने भाइयों से बातचीत करके आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए  दिन उतार-चढाव भरा रहेगा। फिर भी वह अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर पाएंगे। आप अपने किसी परिजन के घर मेल मिलाप करने जा सकते हैं। दांपत्य जीवन में चल रही समस्याओं से  आपको छुटकारा मिलेगा और आपके आसपास यदि कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न होगी, तो आप उसे बातचीत के जरिए सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज के दिन आपको कार्यक्षेत्र में अपनी गलतियों को दोहराने से बचना होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए अपने सीनियरों से बातचीत करनी होगी। आपका मन आज स्थिर नहीं रहेगा जिस कारण आपका काम को करने में मन नहीं लगेगा। आप किसी से कोई जरूरी बात शेयर ना करें नहीं तो कोई समस्या आ सकती है। आपको  परिवार में चल रही अनबन को दूर करने की कोशिश करनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें