फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का राशिफल: मिथुन और तुला राशि के जातकों के लिए दिन रहेगा मिलाजुला, जानें अन्य राशि वालों का हाल

Wed, 07 Feb 2024 12:10 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
7 फरवरी का राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। परंपरागत योजनाओं पर आपका पूरा फोकस रहेगा। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। भाग्य के दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा। आपकी सेहत में चल रही समस्याओं में सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में आप टीमवर्क के जरिए किसी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे।परंपरागत योजनाओं पर आपका फोकस रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी। लेनदेन से संबंधित मामला आपके लिए सिर दर्द बन सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्यों को घर से दूर नौकरी के लिए जाना पड़ सकता है। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा।  सात्विकता पर आप पूरा जोर देंगे। यदि आपको शारिरीक कष्ट है तो को नजर अंदाज न करें। किसी सरकारी योजना में धन लगाने से पहले उसके नियमों पर पूरा ध्यान दें। आपको  अप्रत्याशित लाभ मिलने की भी संभावना दिख रही है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। 

4 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रुप से फलदायक रहने वाला है। व्यापार में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। साझेदारी में यदि आपने किसी काम को किया था, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आप किसी बड़े लक्ष्य पर पूरा फोकस बनाएंगे। आप पारिवारिक रिश्तों में विनम्रता बनाए रखें, तभी आप सबको साथ लेकर चल पाएंगे। अविवाहित जातकों के जीवन में आज किसी नए व्यक्ति का आगमन हो सकता है। आप यदि किसी मित्र की प्रतीक्षा लंबे समय से कर रहे थे, तो वह  आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए किसी से उधार का लेनदेन करने से बचने के लिए रहेगा। आपने कामकाज में यदि किसी से कोई समझौता किया है, तो आप उसमें स्पष्टता दिखाएं। आय और व्यय के लिए बजट बनाकर चलेंगे, तो ही आप अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगा पाएंगे। आपके बढ़ते खर्च आपके लिए सिर दर्द बन सकते हैं। माताजी यदि कोई जिम्मेदारी दें, तो आप उसको समय रहते पूरा करें। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। राजनीति में कार्यरत लोगों को अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपके जरूरी काम गति पकड़ेंगे। अपनी बुद्धिमत्ता से आप व्यापार में पूरा लाभ उठाएंगे। बड़ों की बातों को ध्यान से सुनना होगा। आप विस्तार की योजनाएं बना सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता मिलेगी। आपकी कला व कौशल में सुधार आएगा। आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी।  किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आएगा। व्यक्तिगत विषयों में आप भावुकता दिखाने से बचें। आप किसी निर्णय को समय से नहीं ले पाएंगे। निजी वस्तुओं और संसाधनों को बढ़ाने पर आपका पूरा फोकस रहेगा, जिसमें आप अच्छा खासा धन भी खर्च करेंगे। आप यदि कोई संपत्ति खरीदने की इच्छा कर रहे थे, तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती हैं। आप किसी से तर्क वितर्क में ना पड़े। आपके अंदर प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी। रिश्तों में चल रही अनबन को आप दूर करने के पूरी कोशिश करें।

8 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। यदि आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। अपने कामों की सूची बनाकर आगे बढ़ेंगे, तो आप अपने काफी काम समय से निपटा पाएंगे। आपका कोई मित्र आपसे किसी बात को लेकर बहसबाजी में पड़ सकता है, जिसके कारण आपको समस्या होगी। आपको विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। बिजनेस की योजनाओं पर पूरा ध्यान लगाएं। संतान पक्ष की ओर से आपको  कोई खुशखबरी मिल सकती है।

9 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण आनंदमय रहेगा। आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के हो आयोजन होने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा और परिजनों के साथ आप मौज मस्ती करते नजर आएंगे। यदि आपको किसी बात को लेकर चिंता सता रही थी, तो वह भी  दूर होगी। राजनीति में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। नए रिश्तों को बल मिलेगा। आप वाणी व व्यवहार से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। माता जी की सेहत के प्रति  आपको सचेत रहने की आवश्यकता है, नहीं तो उन्हें कोई समस्या हो सकती है।

10 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आपकी यदि किसी से कोई वादा करें,  तो आप उसे समय रहते पूरा करेंगे और माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। रचनात्मक गतिविधियों में आप तेजी दिखाएंगे। आप किसी बचत की योजना का पूरा लाभ उठाएंगे। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी। आप संतान के सामने अपनी भावनाओं को व्यक्त न करें, नहीं तो इसका असर उनके करियर पर पड़ सकता है। श्रेष्ठ जनों से आपकी मुलाकात होगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

11 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में स्पष्टता बनाए रखने के लिए रहेगा। सभी का सम्मान आप पर बना रहेगा। रिश्तों पर आप पूरा ध्यान देंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। कामकाज के सिलसिले में आपको विदेश की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको निवेश संबंधी योजना पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपकी आर्थिक योजनाओं पर आप अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके व्यवसाय की योजनाएं गति पकड़ेगी। प्रबंधकीय मामलों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा।

12 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्यावसायिक योजनाएं और फैलेंगी। आप पर सबका साथ व सहयोग बना रहेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव बढ़ेगा। आपको वाणिज्यिक विषयों में अपने प्रयासों में ढील नहीं देनी है। आपको अपने मित्र की कोई बात बुरी लग सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी से किसी बात को लेकर बेवजह न उलझें। व्यावसायिक योजनाओं पर पूरा फोकस बनाए रखें।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको शासन व प्रशासन के योजनाओं से लाभ मिलता दिख रहा है। आप किसी सरकारी योजना में धन का निवेश कर सकते हैं। आपको आर्थिक लाभ के अवसरों में वृद्धि मिलेगी। आपके काम  गति पकड़ेंगे। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति की भी संभावना है। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को किसी अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें