फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनवान होते हैं ऐसे लोग जिनके शरीर के इन हिस्सों में होता है तिल, नहीं रहती धन की कमी

Fri, 20 Mar 2020 08:47 PM IST
योगेश जोशी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हमारे शरीर के बहुत से हिस्सों में तिल या तिल जैसा निसान बना होता है। इन निशानों के बहुत अधिक मायने होते हैं। समुद्रशास्त्र में व्यक्ति के शरीर के बारे में बहुत कुछ संक्षेप में बताया गया है। शरीर के अंगों पर निशान, हथेली की रेखा, हंसना-मुस्कुराना आदि के बारे में विस्तार से वर्णन किया गया है। इसी पर तिल का भी उल्लेख किया गया है। समुद्रशास्त्र में शरीर के उन 5 स्थानों के बारे में बताया गया जहां तिल होना काफी शुभ होता है। 
विज्ञापन

2 of 5
नाभि के आस-पास मौजूद तिल
  • समुद्रशास्त्र में पेट पर मौजूद तिल को शुभ नहीं माना जाता है। यह व्यक्ति के दुर्भाग्य का सूचक माना जाता है। ऐसे व्यक्ति भोजन के शौकीन होते हैं, लेकिन तिल अगर नाभि के आस-पास हो तब व्यक्ति को धन समृद्धि की प्राप्ति होती है। अगर आपके नाभि के आस-पास तिल है तो आप बहुत भाग्याशाली है और आपको धन की कभी भी कमी नहीं रहती है।
विज्ञापन

3 of 5
पीठ पर मौजूद तिल
  • पीठ पर मौजूद तिल व्यक्ति के रोमांटिक होने के साथ ही धनवान होने का सूचक होता है। ऐसा व्यक्ति खूब कमाता है और खूब खर्चा करता है। ऐसे व्यक्तियों को धन की कभी भी कमी नहीं रहती है और ये अपने प्रमी पर खर्चा भी बहुत करते हैं।

4 of 5
पैर के अंगूठे पर तिल
  • पैर के अंगूठे पर तिल होने का मतलब है कि आप समाज में प्रतिष्ठित और संपन्न व्यक्ति होंगे। ऐसे लोगों काफी धनवान होने के साथ उदार दिल वाले व्यक्ति होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भौंह के मध्य में खाली स्थान के बीच में तिल
  • भौंह के मध्य में खाली स्थान के बीच में तिल का होना बहुत ही शुभ माना गया है। यह दांपत्य जीवन के अलावा धन धान्य के लिए भी बढिया माना गया है। ऐसे लोगों का दांपत्य जीवन सुखमय रहता है और जीवन में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें