New Year 2023 Totke: साल 2023 के शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं। कहते हैं जिस तरह सुबह की अच्छी शुरुआत से पूरा दिन अच्छा हो जाता है, उसी तरह साल का पहला दिन शुभ हो तो पूरा साल अच्छा बीतता है। हर कोई चाहता है कि नया साल समृद्धि लाए और तरक्की के रास्ते खोले। ऐसे में नए साल की शुरुआत में कुछ खास उपाय या टोटके आपकी मनोकामना पूरी कर सकते हैं। अगर साल का पहला दिन अच्छा गुजरता है, तो व्यक्ति को सालभर भी किसी तरह की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता। हर व्यक्ति की यही कामना होती है कि आने वाला साल उनके जीवन में खुशियां लाएं। घर में सुख-समृद्धि बनी रहे। इसके लिए ज्योतिष शास्त्र में कुछ टोटकों के बारे में बताया गया है। इन्हीं में से एक है पीली सरसों और गाय का गोबर। आइए जानते हैं पीली सरसों और गाय के गोबर से जुड़े टोटके के उपाय।
गाय के गोबर और पीली सरसों का ये उपाय है बेहद चमत्कारी
नए साल के पहले दिन पीली सरसों के कुछ दानें और कपूर लेकर चांदी या स्टील की कटोरी में रखकर जला दें। ऐसे करने से माता लक्ष्मी का घर में वास होता है।
विज्ञापन
3 of 5
गाय के गोबर और पीली सरसों का ये उपाय है बेहद चमत्कारी
- फोटो : istock
नए साल के पहले दिन ईष्ट देव की पूजा करें और इस दौरान गाय के गोबर के उपले पर पीली सरसों के दानें रखकर जलाकर इसकी धूनी पूरे घर में देने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है।
4 of 5
गाय के गोबर और पीली सरसों का ये उपाय है बेहद चमत्कारी
आर्थिक तंगी दूर करने के लिए नए साल के पहले सप्ताह के गुरुवार को पीली सरसों के दाने को पीले कपड़े में बांध कर उसे मुख्य द्वार पर लटका दें। ऐसा करने से व्यक्ति को पैसों से संबंधित सभी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
गाय के गोबर और पीली सरसों का ये उपाय है बेहद चमत्कारी
- फोटो : getty images
यदि नए साल में आप नौकरी में तरक्की और व्यापार में सफलता चाहते हैं, तो नए साल में पहले दिन पीली सरसों के कुछ दाने अपने सिर से 7 बार वार दें। इसके बाद इन दानों को घर के बाहर फेंक दें। यह उपाय व्यक्ति की सभी समस्याएं दूर करता है और उसे कार्यक्षेत्र में सफलता मिलती है।