नए साल में चाहते हैं सुख-समृद्धि और तरक्की तो घर ले आएं ये छोटा सा पौधा
- फोटो : iStock
बैम्बू प्लांट के फायदे
वास्तु शास्त्र और फेंगशुई के अनुसार, बैम्बू प्लांट यानी बांस का पौधा घर में लगाना बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है। घर या ऑफिस में जिस जगह भी बैम्बू प्लांट रखा जाता है, वहां सुख-समृद्धि आती है। साथ ही सेहत पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।