फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकड़ौली टोल, तीन दिन में दूसरा हमला: दिनदहाड़े 25 हथियारबंद युवकों ने 20 मिनट तक मचाया उत्पात जो सामने आया उसी को तोड़ा

Sun, 13 Jul 2014 01:59 AM IST
रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत रोड स्थित मकड़ौली टोल प्लाजा पर शनिवार दोपहर 12 बजे दो दर्जन हथियारबंद युवकों ने दिनदहाड़े हमला कर दिया। 20 मिनट तक जमकर उत्पात मचाया और जो कुछ भी सामने आया, उसे ही तोड़ दिया। लाठी, डंडे और असलहों से लैस क्रूजर गाड़ी में सवार होकर आए हमलावरों ने कर्मचारियों को भी पीटा। एलसीडी, सीसीटीवी कैमरे, डिस्प्ले बोर्ड, एसी, शीशे और दूसरा सामान तोड़ दिया। टोल कर्मचारियों ने खिड़कियों पर जुटा पैसा और सामान समेट टोल प्लाजा कार्यालय में छिपकर जान बचाई। एक घंटे बाद पुलिस पहुंची तब तक हमलावर निकल चुके थे। टोल पर ऊपर लगे कैमरे में हमलावरों की तस्वीर कैद हो गई हैं। टोल की निगरानी करने वाली कंपनी फीडबैक के मैनेजर अंबरीश शर्मा ने सदर थाना में जीप यूनियन के प्रधान सुरजीत सिंह सहित दो दर्जन अज्ञात पर केस दर्ज कराया है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करा दी गई है। बता दें कि यहां 10 जुलाई को इसी तरह हथियारबंद युवकों ने हमला किया था।
विज्ञापन

यात्रियों में दहशत
हमले के दौरान वहां से गुजर रहे वाहनों में सवार लोगों में दहशत फैल गई। कुछ वापस मुड़ गए तो कुछ वाहन छोड़कर वापस मुड़ गए। आधा घंटे तक अफरा-तफरा का माहौल रहा। हमलावर हवा में लाठी-डंडे लहरा रहे थे।
पहले हमले पर कार्रवाई होती तो नहीं आती नौबत
मकड़ौली टोल पर यह तीन दिन में दूसरा हमला है। 10 जुलाई को भी लाठी, डंडे और फावड़ा लेकर हमला बोला था। टोल कर्मियों को पीटा और तोड़-फोड़कर निकल गए। मैनेजर ने केस दर्ज कराया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। तब भी पुलिस को फुटेज दी गई। पुलिस शनिवार को भी सूचना के एक घंटे बाद पहुंची।
विज्ञापन

किस लेन में क्या टूटा
टोल लेन नंबर 4-5, 6, 7, 9 और 10 लेन में कैमरा, एलसीडी, सीसे, एसी, डिस्प्ले बोर्ड, रेडलाइट टूटी। तकनीकी मैनेजर राकेश कुमार ने बताया कि करीब 6 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
वर्जन
तीन दिन में दूसरी बार हमला
3 दिन में दो बार हमला होना गंभीर है। हमने तीन नामजद सहित दर्जनों अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। 10 जुलाई को भी हमला हुआ था। वह अभियुक्त आज भी शामिल था। हमने दोनों फुटेज पुलिस को दी हैं।
अंबरीश शर्मा, टोल मैनेजर, मकड़ौली रोहतक।

टोल पर तोड़फोड़ मामले में सुरजीत व उसके अन्य साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
गजेंद्र सिंह, एसएचओ, थाना सदर, रोहतक।

हंगामा हुआ तब मैं नहीं था
सुबह पौने आठ बजे अपनी गाड़ी लेकर आ रहा था। टोल पर रोका और बाउंसरों ने बदसलूकी करते हुए गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। करीब दस बजे तक वहीं गाड़ी खड़ी रखी। उसके बाद कुछ हंगामा हुआ है, लेकिन मैं उस वक्त वहां नहीं था।
विज्ञापन

सुरजीत सिंह, प्रधान जीप यूनियन।




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें