फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज लगेगी एमएमएच में एलएलबी की मेरिट लिस्ट

Mon, 13 Oct 2014 12:45 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एमएमएच डिग्री कॉलेज में एलएलबी की खाली सीटों पर दाखिले के लिए सोमवार को फाइनल लिस्ट चस्पा होगी। विवि के आदेशानुसार एलएलबी की खाली 61 सीटों पर मेरिट के आधार पर प्रवेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन


सामान्य श्रेणी की कटऑफ 70.30 प्रतिशत, ओबीसी में 66.44 प्रतिशत और एससी में कटऑफ 63.73 फीसदी है। इसी के आधार पर विवि की ओर से जारी तकरीबन 3000 छात्र-छात्राओं की कटऑफ में से मेरिट के आधार पर प्रवेश दिए जाएंगे।

एमएमएच कॉलेज में एलएलबी की विभागाध्यक्ष डा. सुमन सिंह ने बताया कि एलएलबी की कॉलेज में सामान्य वर्ग में 28, ओबीसी में 17, एससी में 11 और एसटी वर्ग में पांच सीटें सहित कुल 61 खाली हैं।
विज्ञापन


विवि ने सीटों को मेरिट के आधार पर भरने के आदेश दिए हैं। मेरिट में वरीयता के अनुसार आने वाले छात्र-छात्राओं की सूची सोमवार सुबह चस्पा की जाएगी। सूची में नाम आने वालों को दोपहर 12 से डेढ़ बजे तक दाखिला लेना होगा।
विज्ञापन


अगर चस्पा सूची में से कोई छात्र प्रवेश नहीं लेता है तो डेढ़ बजे के बाद कटऑफ में मेरिट के हिसाब से ही बाकी छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें