सुनने में ही ये कितना अटपटा लगता है कि कोई मां अपने बच्चों को तो बोतल का दूध पिलाए और अपने कुत्ते को अपना दूध पिलाए। पर ये कोई मजाक की बात नहीं, बल्कि हकीकत है।
क्रेजी न्यूज के अनुसार, टेरी ग्राहम नामक की ये औरत अपने बच्चों को स्तनपान नहीं करा सकती। लेकिन मातृत्व सुख का अहसास करने के लिए वो अपने कुत्ते को दूध पिलाती है। स्पाइडर नाम के इस पग को स्तनपान कराना टेरी के लिए एक सुखद अहसास है।
टेरी का कहना है कि वो बहुत अच्छी तरह से जानती हैं कि कुछ लोग उन्हें पागल समझते हैं, लेकिन स्पाइडर को दूध पिलाना उनके लिए एक सुखद अनुभूति है।
कैलीफोर्निया की टेरी पिछले दो साल से अपने कुत्ते को दूध पिला रही हैं। हालांकि, ये कोई पहला मामला नहीं है, जिसमें कोई औरत कुत्ते को ब्रेस्टफीड करा रही हो।
इससे पहले आयरलैंड में भी एक औरत अपने जर्मन शेफर्ड कुत्ते को ब्रेस्टफीड कराती थी। लेकिन संक्रमण्ा के कारण उसकी मौत हो गई।