फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप पीड़िता को पुलिसवाले ने दिखाई पोर्न क्लिप, 50 हजार भी मांगे

Thu, 24 Mar 2016 09:53 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • थाने में रेप पीड़िता को इंस्पेक्टर दिखाने लगा पोर्न क्लिप
  • पहचान छिपाने के एवज में इंस्पेक्टर ने मांगे 50 हजार
  • अब तक नहीं हुई आरोपी इंस्पेक्टर पर कार्रवाई
  • रेप पीड़िता पर लगाया गलत चाल-चलन का आरोप
विज्ञापन
रेप पीड़िता को पोर्न क्लिप दिखाई, मांगे 50 हजार - फोटो : मिड-डे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उसकी आबरू तो पहले ही लुट चुकी थी, रही बची कसर पुलिसवाले ने पूरी कर दी। आरोप है कि मुंबई के ओशीवारा थाने में इंस्पेक्टर ने रेप पीड़िता को जबरन पोर्न क्लिप यानी अश्लील तस्वीरों से बना वीडियो दिखाया और ब्लैकमेल कर 50 हजार रुपए भी मांगे।
विज्ञापन


मिडडे की खबर के मुताबिक ओशिवारा इलाके में रहने वाली एक महिला ने पुलिस इंस्पेक्टर परमेश्वर गनामे के खिलाफ उत्पीड़न और जबरन वसूली का मुकदमा दर्ज कराया है। 

पीड़िता का आरोप है कि रेप की शिकायत लिखने के एवज में उसे जबरन अश्लील तस्वीरें दिखाई गईं। तस्वीरों में यौन-संबंध वाले पोज के बार में पूछा गया। पीड़िता के मुताबिक इंस्पेक्टर गनामे ने उसे धमकाया कि अगर पैसों का इंतजाम नहीं किया तो उसके साथ हुए रेप की बात सबको बता देगा।
विज्ञापन


ऑनलाइन दी गई पीड़िता की तहरीर के मुताबिक गनामे में थाने में उसे पोर्न क्लिप दिखाते हुए अभद्र टिप्पिणियां भी कीं। पीड़िता की मानें तो गनामे ने उसे अश्लील तस्वीर दिखाकर पूछा कि तुम लोग ऐसा कैसे कर लेते हो, मेरी बीवी को ये सब आता ही नहीं है?

अब तक नहीं हुई आरोपी इंस्पेक्टर पर कार्रवाई

आरोपी इंस्पेक्टर परमेश्वर गनामे - फोटो : मिड-डे
इंस्पेक्टर की ऑनलाइन की गई शिकायत के बाद घंटों बीत गए हैं लेकिन अब तक परमेश्वर गनामे के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई की खबर नहीं है।

पीड़िता की मानें तो साल 2015 में मार्च के महीने ब्रह्मभट्ट नाम के शख्स से फेसबुक पर उसकी दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ती गईं। ब्रह्मभट्ट गुजरात के रहने वाला है, लेकिन वो मुंबई आ गया और दोनों ने कोर्ट मैरिज के लिए अर्जी लगाई। इसके तुरंत बाद ब्रह्मभट्ट ने युवती से शारीरिक संबंध बनाने चाहे लेकिन युवती ने उसे मना कर दिया। 

पीड़िता की मानें तो ब्रह्मभट्ट ने शादी का झांसा देकर उससे जबरन यौन संबंध बनाया।

उसके बाद से ब्रह्मभट्ट ओशिवारा का फ्लैट बेचने के लिए जोर देने लगा। उसने युवती की कुछ नकदी भी चुरा ली। 

युवती ने उसके खिलाफ बीती जनवरी में शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने उसे गुजरात से धर दबोचा।
विज्ञापन

'तरस खाने के बजाए पुलिसवाले ने किया दुष्कर्मियों जैसा सलूक'

पुलिस वाले ने रेप पीड़िता पर लगाया गलत चाल-चलन का आरोप - फोटो : demo
गिरफ्तार होने के बाद कोर्ट में पेशी के दौरान ब्रह्मभट्ट जब युवती के फेस-टू-फेस आया तो आगबबूला होकर उसने और उसकी मां ने अदालत में ही युवती पर हमला कर दिया।

पीड़िता आरोपी के खिलाफ दोबारा शिकायत करने पुलिस थाने पहुंची तो थाने में परमेश्वर गनामे मिला। पीड़िता के मुताबिक उसके हालातों तरस खाने के बजाय गनामे में उसके साथ दुष्कर्मियों जैसा सलूक किया। पीड़िता के मुताबिक परमेश्वर की मांगी हुई रकम का इंतजाम तो नहीं हुआ लेकिन उसके पास 6 हजार रुपए थे जो उसने उसको दे दिए। 

पीड़िता ने ये भी आरोप लगाया कि इंस्पेक्टर उसकी सोशायटी में आकर बेवजह परेशान करता रहा है। लेकिन पीड़िता के पास मिले ऑडियो क्लिप में साफ हो रहा है कि इंस्पेक्टर ने उससे रिश्वत मांगी थी।

वहीं गनामे ने अपने ऊपर लगे आरोपो को निराधार बताया। गनामे की माने उस पर आरोप लगाने वाली महिला का चाल-चलन ठीक नहीं है। वो कईयों को अपना शिकार बना चुकी है। अब एक पुलिवाले को झूठे आरोप लगाकर फंसा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें