फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: 11 साल की बच्ची का 15 लोगों ने किया शारीरिक उत्पीड़न

Tue, 17 Jul 2018 12:01 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

तमिलनाडु में एक 11 साल की नाबालिग का 15 लोगों ने कथित तौर पर यौन शोषण किया है। यह अलग अलग दिन उसके अपार्टमेंट कैंपस में अलग-अलग स्थानों पर हुआ। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी है।

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक मामला तब सामने आया जब कक्षा 7वीं में पढ़ने वाली पीड़िता ने अपनी बड़ी बहन को सारी घटनाओं के बारे में विस्तार से बताया। जिसके बाद उसकी बहन ने माता पिता को इस बात की जानकारी दी। फिर सोमवार को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई।

मामले पर एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज करवाई है। उनका कहना है कि उनकी बेटी के साथ 15 लोगों ने अपार्टमेंट कैंपस के अंदर अलग-अलग दिन, अलग-अलग जगहों पर शारीरिक उत्पीड़न किया है। अधिकारी का कहना है कि मामले पर अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। अभी आरोपियों की तलाश की जा रही है। साथ ही पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें