बहु से लड़के की चाहत रखने वाले परिवार ने दूसरी बार भी बेटी को जन्म देने की भविष्यवाणी पर महिला को जान से मारने की कोशिश की है। आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में ज्योतिषी ने भविष्यवाणी पर गुस्साए ससुराल वालों ने गर्भवती महिला गिरिजा के पेट पर तेजाब फेंक उसकी जान लेने की कोशिश की।
एनडीटीवी के अनुसार आरोप में पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबिक नंद और सास अब भी फरार है। साथ ही, ससुराल वालों के खिलाफ हत्या करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। गिरिजा को पड़ोसियों ने आकर बचाया और उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया है। हमले में गिरिजा करीब 30 फीसद जल गई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार हमले में इस्तेमाल किया गए तेजाब में किरोसीन की मात्रा भी मिली हुई थी और पुलिस ने जांच के लिए तेजाब की को लैब भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।