मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से तलाक से जुड़ा एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने तलाक के बाद अपने पति की बेनामी संपत्ति का खुलासा आयकर विभाग के आगे कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पत्नी को पति की ओर से मर्जी का मासिक भत्ता नहीं मिल रहा था और बदला लेने के लिए उसने कमाई की सारी पोल खोल दी।
बताया जा रहा है कि आयकर विभान ने पति के खिलाफ करोड़ों रुपये की हेरफेर का आरोप तय किया है। पति पेशे से एक प्रोपर्टी डीलर है और वह सालों से धांधली को अंजाम देता आ रहा था। जांच में पता चला है कि पत्नी के बैंक अकाउंट में 10 लाख रुपये जमा किए हुए थे और इसकी जानकारी नहीं दी गई थी।
पत्नी का आरोप है कि उसके नाम पर प्रॉपर्टी का लेन देन किया जा रहा था और इसकी उसे कोई जानकारी नहीं थी। एक संपत्ति बेचने के बाद 70 लाख की रकम ब्रोकर और उसके पिता के नाम बैंक खाते में मिली। विभाग ने दोनों खातों की रकम सीज कर दी है। अन्य लेनदेन की जांच भी चल रही है। पति की मां और बहन के नाम पर भी तीन एकड़ जमीन पाई गई है।