फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी नेता की सड़क पर गोली मारकर हत्या, परिवार ने दिल्ली पुलिस पर लगाया बड़ा आरोप

Tue, 06 Feb 2018 02:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
व‌िनोद मेहरा
विज्ञापन

दिल्ली में मंगलवार सुबह रोड रेज की ऐसी घटना सामने आई है जिसने एक कांग्रेस नेता की जान ले ली। दरअसल आज सुबह कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता 43 वर्षीय विनोद मेहरा को एक अज्ञात शख्स ने उस समय गोली मार दी जब वो जीटी करनाल रोड से गुजर रहे थे और उनकी बहस एक शख्स से हो गई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रैश ड्राइविंग कर रहे आरोपी ने  भलस्वा फ्लाईओवर पर विनोद मेहरा के सीने में गोली मार दी। उत्तर-पश्चिम दिल्ली पुलिस के डिप्टी कमिश्नर असलम खान ने बताया कि मृतक की पहचान विनोद मेहरा के रूप में हुई है जो परिवार के साथ दिल्ली के गीता कॉलोनी में रहते थे।

दिल्ली कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष दिनेश्वर त्यागी ने बताया कि मृतक विनोद मेहरा गीता कॉलोनी में बिल्डर का काम करते थे और संगठन से 6 साल से जुड़े थे।

पुलिस ने जानकारी दी कि उन्हें विनोद मेहरा की हत्या की सूचना मौका-ए-वारदात से गुजर रही एक पीसीआर ने देर रात करीब 2 बजकर 53 मिनट पर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मेहरा को परमानंद अस्पताल लेकर गई जहां गहरी चोटों के कारण उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


हालांकि परिवार का दावा है कि वो अपनी गाड़ी में मेहरा को लेकर अस्पताल गए और तिमारपुर पुलिस चौकी पर मदद मांगने के लिए भी रुके थे। विनोद मेहरा के पिता का दावा है कि जब वो पुलिस चौकी पहुंचे तब पुलिस ने उनकी मदद नहीं की और खुद से मेहरा को अस्पाताल ले जाने को कहा। मेहरा की कार को उनके 16 साल के भतीजे ने चलाई और अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें