फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भद्दे कमेंट्स का विरोध करने पर 15 साल की लड़की को जिंदा जलाया

Fri, 13 Jan 2017 04:44 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
जलती हुई महिला
विज्ञापन
उड़ीसा के भवानीपटना में दो लड़कों ने 15 साल की लड़की को जिंदा जलाने की कोशिश की। इस हमले में लड़की बुरी तरह झुलस गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक लड़की के शरीर का करीब 80 फीसदी हिस्सा जल गया है। हमला करने वाले लड़कों में एक का नाम बुल्लु दास (19) और एक नाबालिग भी है।
विज्ञापन


हालांकि दोनों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया गया है और दोनों से गंभीर पूछताछ कर रही है। लड़की के साथ इस तरह की हरकत होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

बेरहमी का शिकार हुई साक्षी को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मीडिया खबरों के मुताबिक साक्षी की ऐसी हालत थी कि वह मौत के मुंह से बाहर आई है। उसने पुलिस को दिए अपने बयान में अपने साथ बीती पूरी कहानी बयां की। 10वीं क्लास की स्टूडेंट ने बताया कि वह पढ़ाई करके अपने घर लौट रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

​विरोध किया तो जिंदा जलाया

तभी रास्ते में दोनों सनकी उसे मिल गए और उसपर गंदे और अश्लील कमेंट्स करने लगे। साक्षी को अपने साथ होने वाली बदतमीजी बर्दाश्त नहीं हुई। उसने दोनों आरोपियों का विरोध करना शुरू कर दिया।  साक्षी के विरोध से दोनों लड़के इस कदर नाराज हुए कि वो उन्होंने उसे जिंदा जलाने का मन बना लिया। बुरी तरह पीटने के बाद दोनों ने साक्षी को जला दिया और मौके से फरार हो गए। हालांकि, तलाश में जुटी पुलिस ने दोनों को जल्द ही अपनी गिरफ्त में ले लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें