फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidisha: सूने मकानों में चोरों का धावा, लाखों के जेवर समेत नगदी ले भागे चोर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Tue, 13 Jun 2023 03:14 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा

पूर्वी बस्ती के दो सूने मकानों पर चोरों ने धावा बोलते हुए नकदी और लाखों रुपये के जेवरों पर हाथ साफ किया। सीसीटीवी में चोरी की पूरी वारदात कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार पूर्वी बस्ती चिल्ला बाबा कॉलोनी के दो सूने मकानों में चोर दरवाजे का कुंदा उखाड़ कर उसमें रखे लाखों रुपये के जेवर, सामग्री, नकदी ले गए। जबकि तीसरे मकान में लोगों को सोता देखकर चोर भाग गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। चोरों ने हरिराम अहिरवार के सूने घर में धावा बोला। मकान मालिक दिल्ली गए हुए थे। उनके घर से चोरों ने 45 इंची एलईडी और एक स्कूटी चोरी की। बाद में मकान से 200 मीटर दूरी पर छोड़ कर चले गए। इस घटना की सूचना मिलने के बाद वह दिल्ली से गंजबासौदा के लिए रवाना हो गए हैं। रात को उनके आने के बाद पता चल पाएगा कि चोर कितनी सामग्री ले गए।

वहीं, कॉलोनी के प्रेम सिंह दांगी अषाढ़ी पूजा के लिए परिवार सहित अपने गांव गोची हरगना खेड़ी गए हुए थे। घर में ताला लगा हुआ था। चोर घर के दरवाजा का कुंदा तोड़कर अंदर घुसे। चार जोड़ी सोने की बालियां, मंगलसूत्र, नाक की लौंग, 25 जोड़ी चांदी की बिछुड़ी और फसल बेचकर के सीसी जमा करने घर में रखे दो लाख 65 हजार रुपये ले गए, जबकि तीसरी घटना इसी बस्ती के अनय शर्मा के घर में होते-होते रह गई। चोर दीवार फांद कर निचली मंजिल में आए। वहां उनके मां पिता सो रहे थे। चोरों ने बाहर से दरवाजा लगा दिया। जब ऊपर पहुंचे तो वहां भी परिजन सोते मिले। इसके चलते वह भाग गए। शर्मा के निवास पर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों का प्रयास कैद हो गया। पुलिस ने विदिशा से फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और खोजी डॉग स्क्वाड को बुलाया है। इससे चोरों के फिंगर प्रिंट व उनकी लोकेशन पता लगाया जा सकेगा। एसडीओपी मनोज मिश्रा ने बताया कि सिटी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें