फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: स्कूली छात्रा ने रापी को खुद के गले में कई बार घोंपा, कुछ देर में बेहोश होकर गिरी, घटना CCTV में कैद

Sat, 17 Aug 2024 11:10 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सार

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि यह घटना 16 अगस्त की दोपहर 2 बजे के आसपास की है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी में छात्रा खुद पर वार करते हुए दिखाई दे रही है। पूछताछ के बाद ही साफ हो पाएगा कि छात्रा ने ऐसा क्यों किया। 
विज्ञापन
खुद के गले पर वार करती छात्रा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीधी जिले के सेमरिया हायर सेकेंडरी स्कूल के सामने सड़क पर एक चौंकाने वाली घटना हुई। एक 9वीं कक्षा की छात्रा ने अचानक अपने गले पर धारदार हथियार से वार कर दिया। उसने एक-एक कर करीब 9 से 10 बार अपने गले पर वार किया। इसके बाद छात्रा को जिला अस्पताल सीधी ले जाया गया, जहां से उसे संजय गांधी अस्पताल रीवा के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी कुबेर तोमर ने बताया किछात्रा ने जूता बनाने वाली रापी से खुद के गले पर एक-एक कर कई बार किए। कुछ देर बाद वह वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल सीधी ले जाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रीवा संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि यह घटना 16 अगस्त की दोपहर 2 बजे के आसपास की है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी में छात्रा खुद पर वार करते हुए दिखाई दे रही है। उसकी साथी छात्राएं उसे रोकने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन वह लगातार वार कर रही है। छात्रा को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पूछताछ के बाद ही साफ हो पाएगा कि छात्रा ने ऐसा क्यों किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें