फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीधी में तीन बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत, शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने एक को बचाया

Sat, 17 Aug 2024 10:46 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सार

मझौली थाना प्रभारी दीपक सिंह बघेल ने बताया कि सभी बच्चियों की उम्र आठ से 12 साल के बीच थी। मृत बच्चियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मझौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। आज शनिवार को उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा।
 
विज्ञापन
ताबाल किनारे रखे शव और बैठे ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सीधी जिले के ग्राम भगोहर में शुक्रवार शाम को एक दुखद घटना घटी। स्कूल से लौटने के बाद गांव की चार बच्चियां तालाब में नहाने गई थीं। नहाते समय वे गहरे पानी में चली गईं, जिससे तीन बच्चियों की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक बच्ची को शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बचा लिया।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही मझौली पुलिस मौके पर पहुंची। मझौली थाना प्रभारी दीपक सिंह बघेल ने बताया कि सभी बच्चियों की उम्र आठ से 12 साल के बीच थी। मृत बच्चियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मझौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। रात हो जाने के कारण पोस्टमार्टम आज शनिवार को किया जाएगा।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि मृत बच्चियों की पहचान मनवती सिंह (8), खुशी सिंह (10), और रीता सिंह (12) के रूप में की गई है। इस मामले की आगे जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें