फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur News: जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में किसान से हुई 50 हजार की लूट, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 17 May 2024 08:12 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

सार

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में किसान से 50 हजार रुपये की लूट हुई है। बता दें कि पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाजापुर जिले के सलसलाई जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में दिनदहाड़े किसान के साथ 50,000 हजार रुपये की लूट की घटना को अज्ञात बदमाशों ने अंजाम दिया है। आपको बता दें कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक सलसलाई में किसान ओमप्रकाश मेवाडा ग्राम कोशलपुर निवासी द्वारा बैंक में पैसे निकालने के लिए आया था। पैसे निकाल कर वापस जा रहा था, तभी एक युवक आया और झोले में रखे 50,000 रुपये निकालकर भाग गया।

विज्ञापन


किसान द्वारा बैंक के ऊपर भी लापरवाही के आरोप लगाए हैं। गेट पर सिक्योरिटी गार्ड नहीं होने का फायदा उठाकर बदमाशों ने किसान को 50,000 रुपये का चूना लगा दिया। घटना की जानकारी किसान द्वारा थाने पर सूचना दी। जहां मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा सीसीटीवी खंगाल कर जांच में जुट गई है।

किसान ने बताया कि वहां उसके खून पसीने की कमाई थी, जो सहकारी बैंक में थी। बैंक के अंदर अज्ञात बदमाश द्वारा लूट की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं, पुलिस के लिए भी घटना चुनौती बनी है। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें