फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur: मतदान करो और कटिंग पर डिस्काउंट पाओ…लिखकर सैलून संचालक ने बटोरी सुर्खियां, जागरुकता का दिया संदेश

Sun, 05 May 2024 02:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

सार

Shajapur: अधिक से अधिक मतदान हो इसके लिए कलेक्टर सहित प्रशासनिक अधिकारी नित नए आयोजन कर रहे हैं, ताकि मतदाता जागरूक हो। जिनके प्रयासों से प्रेरित होकर एक हेयर सैलून संचालक ने भी मतदाताओं को जागरूक करने के लिए 50 प्रतिशत डिस्काउंट देने की पहल की है।
विज्ञापन
मतदान करो और कटिंग पर डिस्काउंट पाओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाजापुर में एक सैलून संचालक ने अनोखी पहल शुरू की है। यह संचालक हैं जीवन वर्मा जो नई सड़क पर अपना सैलून संचालित करते हैं। चर्चा में जीवन वर्मा ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन में अब तक हुए दो चरणों में मतदान का प्रतिशत काफी कम रहा, जो उन्हें कतई अच्छा नहीं लगा। इसी के चलते उनके मन में विचार आया कि क्यों ना वे भी जिला प्रशासन का सहयोग कर मतदाताओं को जागरूक करने की पहल करें। उन्होंने इसकी शुरूआत की और उन्होंने अपनी दुकान पर एक पम्प्लेट चस्पा कर दिया, जिसमें लिखा गया है कि 13 मई सोमवार को मतदान करके निशान दिखाओ और कटिंग पर 50 प्रतिशत डिस्काउंट पाओ।

विज्ञापन


हर ग्राहक को करते हैं जागरूक
हेयर सैलून संचालक वर्मा ने बताया कि एक अच्छी सरकार बने और हमारा देश तरक्की करे। इसके लिए हर व्यक्ति को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। जिसके चलते वे अपने यहां आने वाले हर ग्राहक से कहते हैं कि गर्मी से न डरें, आप मतदान केंद्र जाइए। वहां आपको पानी, छांव सहित अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। आप अपने मताधिकार का उपयोग करें। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें