फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीहोर में नर्मदा नदी में डूबने से तीन युवकों की मौत, तीनों नहाने पहुंचे थे तभी हुआ हादसा

Mon, 29 May 2023 04:10 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर में नदी में डूबने से तीन युवकों की मौत का मामला सामने आया है। तीनों युवक जिले के माथनी गांव आए हुए थे और नर्मदा में नहाने उतरे थे। बचाव दल ने तीनों के शव निकाले।
विज्ञापन
सीहोर जिले में तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। तीनों नहाने के लिए नदी में उतरे थे। गहरे पानी में जाने से निकल नहीं सके। बचाव दल ने तीनों के शव बाहर निकाले। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जहाजपुरा गांव में सोमवार सुबह करीब 10 बजे हुई है। ये तीनों युवक नर्मदा नदी में नहाने आए थे। सूचना पर पुलिस तत्काल रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंची।

एसडीओपी बुधनी शशांक गुर्जर ने बताया कि मृतकों में सौरभ नागर (26) निवासी ग्राम तेवतिया, प्रियांशु नागर (19) निवासी अब्दुल्लागंज और हर्ष नागर (19) निवासी इटावा शामिल हैं। ये तीनों माथनी गांव आए हुए थे। सुबह नर्मदा नदी में नहाने के लिए जहाजपुरा गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें