फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीहोर: लाड़कुई के जंगल में लगी आग, खेत भी आए चपेट में, कई एकड़ गेहूं की फसल जली

Tue, 22 Mar 2022 06:59 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

 सीहोर जिले के लाड़कुई के जंगलों में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग ने भीषण रूप लेते हुए आसपास के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे किसानों की कई एकड़ की फसल जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड आग पर काबू करने की कोशिश कर रही है।
 
विज्ञापन
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाड़कुई के जंगलों में आग लगने से अफरातफरी मच गई है। आग लगने का कारण अज्ञात है। आग ने भीषण रूप लेते हुए आसपास के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे किसानों की कई एकड़ की फसल जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड आग पर काबू करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जिले की तहसील नसरुल्लागंज के अंतर्गत आने वाले लाड़कुई के जंगलों में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। तेज हवा के चलते आग और विकराल हो गई। आसपास के खेतों में लगी गेहूं की फसल भी आग की चपेट में आ गई। किसान जान जोखिम में डालकर फसलों को काटने लगे। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे वन विकास निगम के कर्मचारी और दमकल कर्मी आग पर काबू करने का प्रयास कर रहे हैं|
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें