सागर में दो बाइक भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
सागर-नरसिंहपुर नेशनल हाईवे 44 पर धुलतरा टिकरिया नवनिर्मित शिव धाम के पास शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे दो बाइक टकरा गईं, जिसमें दो व्यक्तियों की मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला चिकित्सालय सागर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे शिव धाम धुलतरा के पास दोपहर करीब एक बजे दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर से बाइक एमपी 15 MY 9521 बुरी तरह चकनाचूर हो गई। इस पर सवार खंडेराव निवासी नीतेश प्रजापति की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार बाजार वार्ड निवासी किशोरी पटेल को गंभीर हालत में सागर रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
कपिल शर्मा एवं संदीप बैरागी निवासी देवरी को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। उप निरीक्षक कुजूर ने बताया कि नेशनल हाईवे टिकरिया दोपहर 1:00 बजे हुए एक्सीडेंट में दो लोगों की मौत हो गई है और दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।