फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar: 16 साल की बालिका को भगा ले गया 15 वर्षीय लड़का, शादी का झांसा देकर जयपुर-महाराष्ट्र में किया दुष्कर्म

Thu, 18 Apr 2024 10:56 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सागर

सार

नाबालिग ने बताया कि 15 वर्षीय लड़का उसे अपने साथ जयपुर और महाराष्ट्र ले गया था। इस दौरान नाबालिग अपचारी ने पीड़िता के साथ गलत काम किया। पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सागर में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर शहर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में बालिका को दूसरे नाबालिग द्वारा शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने और दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच के दौरान कार्रवाई करते हुए आरोपी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मोतीनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने 29 मार्च को थाने में शिकायत की थी कि उसकी 16 वर्षीय बेटी 28 मार्च से घर में बताए बगैर लापता हो गई है। महिला ने अपने आसपास और रिश्तेदारों में जानकारी निकाली, लेकिन कहीं बेटी का कुछ पता नहीं चला। उसकी शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू की।

पुलिस की खोजबीन के दौरान पुलिस ने नाबालिग को दस्तयाब कर थाने लाकर पूछताछ की और 164 के बयान दर्ज कराए। इसमें नाबालिग ने बताया कि 15 वर्षीय लड़का उसे अपने साथ जयपुर और महाराष्ट्र ले गया था। इस दौरान नाबालिग अपचारी ने पीड़िता के साथ गलत काम किया। पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने बाल आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराएं बढ़ाकर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें