फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीवा: जीएसटी अधिकारी 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, दुकानदार ने पकड़वाया 

Mon, 01 Nov 2021 09:59 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला,

सार

कुछ समय से जीएसटी सुपरिटेंडेंट निशांत सागर दुकान पर आकर धमकी दे रहा था कि दो लाख रुपये रिश्वत नहीं देने पर  50 लाख रुपये की रिकवरी निकालेंगे।  
विज्ञापन
Corruption - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने सोमवार को जीएसटी अधिकारी निशांत सागर को रीवा में अपने दफ्तर के बाहर 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सोने-चांदी के व्यवसायी नीरज सोनी की कैलाश ज्वेलर्स के नाम से शिल्पी प्लाजा में दुकान है। कुछ समय से जीएसटी सुपरिटेंडेंट निशांत सागर दुकान पर आकर धमकी दे रहा था कि तुम्हारी 50 लाख रुपये की रिकवरी निकालेंगे। दो लाख रुपये की रिश्वत दो तो मामला रफा-दफा कर सकते हैं। 
विज्ञापन


इसकी नीरज ने ईओडब्ल्यू में शिकायत की थी। शिकायत मिलने पर रीवा ईओडब्ल्यू एसपी वीरेंद्र जैन ने अपनी यूनिक के इंस्पेक्टर प्रवीण चतुर्वेदी के नेतृत्व में टीम बनाई।  दो लाख रुपये की रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर 50 हजार रुपये देना तय हुआ था। जैसे ही आरोपी ने 50 हजार रुपये रिश्वत ली, स्वतंत्र साक्षियों के साथ ईओडब्ल्यू की टीम ने आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से रिश्वत की राशि बरामद कर ली गई है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें