फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शराबबंदी पर उमा भारती का यूटर्न, सीएम शिवराज को लेकर कही यह बड़ी बात

Fri, 09 Sep 2022 07:03 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में शराबबंदी को लेकर लगातार आवाज उठाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने यूटर्न ले लिया है। भारती ने कहा कि प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी नहीं हो सकती।
विज्ञापन
शराबबंदी पर उमा भारती ने मीडिया से की बात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने शुक्रवार को अपने निवास पर मीडिया को आमंत्रित किया था। भारती ने कहा कि प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी नहीं हो सकती। लेकिन मैं व्यक्तिगत रूप से शराबबंदी के पक्ष में हूं। भारती ने कहा कि सरकार की कमाई का जरिया कभी शराब नहीं होना चाहिए। यह घातक है। सरकार को राजस्व के लिए अन्य विकल्प ढूंढना चाहिए।  भारती ने कहा कि केंद्र सरकार शराब को लेकर कोई नीति नहीं बना सकती। यह राज्यों का विषय है। इसलिए पार्टियों को नीति बनानी चाहिए। इसकी अगुवाई मध्य प्रदेश को करना चाहिए।
विज्ञापन

 
उमा भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से उनकी शराब बंदी के खिलाफ अभियान को लेकर बातचीत हुई है। उन्होंने कहा कि वह अगली साल की नीति में संशोधन के लिए जनता के साथ ही हमारे सुझाव में लेंगे। भारती ने कहा कि गांधी जयंती के दिन के अभियान का स्वरूप अब छोटा होगा। उन्होंने कहा कि सरकार ही बड़ा आंदोलन कर रही है। उमा भारती ने कहा कि वह काली मंदिर से मिंटो हाल गांधी प्रतिमा तक पैदल मार्च करेंगी।
 
वहीं, उन्होंने विपक्ष के एकजुट होकर टक्कर देने के विषय पर कहा क आज की बीजेपी पुरानी परंपरा और नई तकनीक का मेल है। बीजेपी का अगले 24 से 25 साल कोई हिला नहीं सकता। उन्होंने कांग्रेस की भारत जोड़ा यात्रा को लेकर कहा कि विपक्ष को मजबूत होना ही चाहिए। सभी दलों को यात्रा निकालना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें