फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी एसडीएम की करतूतें: नकली पुलिसकर्मी को नकली बंदूक देकर बनाया गार्ड, 100 लोगों को दिए फर्जी नियुक्ति पत्र

Fri, 09 Sep 2022 06:33 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

नकली एसडीएम ने नकली दस्तावेज से सरकारी विभाग में 100 से ज्यादा लोगों को नियुक्ति देने के नाम पर ठगा है। अब लोग सामने आ रहे हैं। पुलिस ने बताया कि मोबाइल में भी कई नकली प्रशासनिक पहचान पत्र, सरकारी लेटर, सरकारी विभाग के फर्जी नियुक्ति पत्र मिले हैं। 
विज्ञापन
आरोपी महिला नीलम पाराशर (40) सागर की रहने वाली है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में पकड़ाई नकली महिला एसडीएम से पूछताछ में कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आ रही हैं। प्राथमिक पूछताछ और मोबाइल के आधार पर पता चला कि आरोपी महिला अब तक 100 लोगों को ठगी का शिकार बना चुकी है। 
विज्ञापन


पुलिस कमीश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया कि पुलिस ने एसडीएम बनकर लोगों पर रौब झाड़ने वाली महिला नीलम पाराशर को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ की जा रही है। जिसमें पता चला है कि लोगों को सरकारी नौकरी के नाम पर ठगती थी। तकनीक का दुरुपयोग कर दस्तावेज तैयार करती थी। 

मिश्र ने बताया कि महिला सागर की रहने वाली है। अपने मित्र के साथ यहां पीएससी की तैयारी कर रह थी। कई बार कोशिश के बाद जब वह सफल नहीं हुई तो फर्जी एसडीएम बनकर रौब झाड़ने लगी। उसकी गाड़ी पर मप्र शासन लिखा हुआ था। खुद को देपालपुर एसडीएम बनकर रह रही थी। उनसे नकली गनमैन भी रखा हुआ था। 200 रुपये रोज में एक व्यक्ति को नकली पुलिस वर्दी पहनवा दी थी और नकली बंदूक भी थमा दी थी।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में पता चला है कि नकली एसडीएम ने नकली दस्तावेज से सरकारी विभाग में 100 से ज्यादा लोगों को नियुक्ति देने के नाम पर ठगा है। अब लोग सामने आ रहे हैं। पुलिस ने बताया कि मोबाइल में भी कई नकली प्रशासनिक पहचान पत्र, सरकारी लेटर, सरकारी विभाग के फर्जी नियुक्ति पत्र मिले हैं। 

इस फर्जी अधिकारी महिला ने ठगी के रुपयों से इंदौर के तेजाजी नगर क्षेत्र में आलीशान बंगला बना रखा है। पुलिस बंगले की तलाशी भी लेगी। वहां से कई और दस्तावेज मिलने की संभावना है। बताया जा रहा है कि महिल ने बंगले का मेन गेट बंद कर चाबी कहीं फेंक दी है। आरोपी महिला को लग्जरी कार का भी शौक है। पुलिस पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें