फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: भगवान गणेश की मूर्तियों को तालाब में फेंका, नगर निगम के सात अस्थायी कर्मचारी बर्खास्त

Tue, 21 Sep 2021 06:01 AM IST
योगेश साहू पीटीआई, इंदौर।

सार

वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस घटना को लेकर अपना गुस्सा जताया और दुख व्यक्त किया। वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश के शहरी प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने भी एक ट्वीट में कहा कि उन्होंने अधिकारियों को इस घटना में कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवान गणेश की मूर्तियों को आपत्तिजनक तरीके से तालाब में फेंकने के आरोपी सात अस्थायी कर्मचारियों को इंदौर नगर निगम ने सोमवार को बर्खास्त कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो क्लिप में इन कर्मचारियों को कथित तौर पर एक तालाब में भगवान गणेश की मूर्तियों को आपत्तिजनक तरीके से फेंकते हुए देखा गया था। एक अधिकारी ने जानकारी दी कि इन कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं।

विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि जवाहर टेकरी तालाब में हुई घटना के बाद इंदौर नगर आयुक्त प्रतिभा पाल ने सात अस्थायी कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दीं। उन्होंने कहा कि आईएमसी ने दस दिवसीय उत्सव के अंतिम दिन रविवार को विभिन्न केंद्रों से भगवान गणेश की मूर्तियों को चुनिंदा जल स्रोतों में विसर्जन के लिए एकत्र किया था।

वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस घटना को लेकर अपना गुस्सा जताया और दुख व्यक्त किया। वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश के शहरी प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने भी एक ट्वीट में कहा कि उन्होंने अधिकारियों को इस घटना में कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें