फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morena Road Accident: कार और ट्रैक्टर में भीषण टक्कर, तीन मजदूरों की मौत, दो घायल

Sun, 15 Oct 2023 03:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

Morena Road Accident: मुरैना जिले में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह हादसा कार और ट्रैक्टर में भीषण टक्कर के चलते हुआ है।
विज्ञापन
हादसे में तीन लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरैना में नूराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कार ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी, जिसके कारण पाथ इंडिया के तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार दोनों दंपती बुरी तरह घायल हो गए।

विज्ञापन


बता दें कि यह कार मुरैना से ग्वालियर की ओर जा रही थी, जिसमें एक दंपती के साथ कुत्ता भी सवार था। इतने में ही अचानक कार एक साथ ट्रैक्टर में जा भिड़ी और तीन वर्कर्स की मौके पर हो गई। कार में सवार दोनों पति-पत्नी घायल हो गए, इतने में ही चारों ओर चीख पुकार मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही नूराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों को नूराबाद पीएम हाउस पहुंचाया गया और घायलों को तुरंत जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सीएसपी राकेश गुप्ता ने बताया कि कार ग्वालियर की तरफ जा रही थी और पाथ इंडियन कंपनी के वर्कर्स रोड़ किनारे ट्रैक्टर की मदद से काम कर रहे थे। तभी कार ने ट्रैक्टर में टक्कर मारी और तीन लोग ट्रैक्टर में सवार थे, उनकी मौत हो गई और कार में सवार दोनों पति पत्नी बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल मुरैना पहुंचाया गया है और मृतकों के शव को नूराबाद पीएम हाउस पहुंचाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें