फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morena News: गंदा पानी पीने से 12 से अधिक बच्चे बीमार, वार्ड पार्षद ने सफाई एसओ पर लगाए ये आरोप

Mon, 13 May 2024 03:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

मध्यप्रदेश के मुरैना शहर में स्थित एक वार्ड के घरों में इन दिनों गंदा पानी आ रहा है। बताया जा रहा है कि गंदा पानी पीने की वजह से 12 से अधिक बच्चे बीमार हो गए।
विज्ञापन
बीमार बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरैना शहर के वार्ड-28 में एक सैकड़ा से अधिक घरों के नलों में गंदी पानी आ रहा है। गंदा पानी पीने से बच्चों में बीमारी फैल रही है। बीमारी फैलने से मोहल्ले में भय का माहौल व्याप्त है।

विज्ञापन


मोहल्ले वासियों ने इस बात की शिकायत नगर पालिका और कलेक्टर से कई बार करने के बाद भी किसी ने फरियाद नहीं सुनी। वहीं, मोहल्लेवासी और वार्ड पार्षद ने सफाई एसओ पर भी गंभीर आरोप लगाए और बताया कि पंद्रह दिन में एक बार सफाई होती है। मोहल्ले में गंदगी के कारण लोगों को गंदा पानी पीने और गंदगी में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है।

वार्ड 28 के पार्षद ने बताया कि मैंने इस बात की शिकायत कमिश्नर से लेकर कलेक्टर तक शिकायत कर चुका हूं। लेकिन बहुजन समाज पार्टी से पार्षद हूं। इसलिए मेरी वार्ड का सफाई दरोगा भी नहीं सुनता, मेरी कहीं सुनवाई नहीं होती है। अब आप ही बताओ में क्या करूं?

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें