फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morena News: कांग्रेस नेता केपी कंषाना से मारपीट, कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना पर लगा आरोप, जानें मामला

Tue, 07 May 2024 03:49 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

MP NEWS: मुरैना लोकसभा क्षेत्र की सुमावली विधानसभा के नायकपुरा गांव में कांग्रेस नेता केपी कंषाना से मारपीट का मामला सामने आया है। केपी कंषाना कृषि मंत्री एदल सिंह के ही परिवार के हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना के गांव नायकपुरा में मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कृष्णा गुर्जर वोट डालकर लौट रहे थे, तभी केपी कंषाना और दिनेश ने उनकी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगा दी। इसके बाद उन्हें घेरकर गाड़ी को फोड़ दिया। ये जानकारी सराय छोला थाना प्रभारी भूमिका दुबे ने दी है। बता दें केपी कंषाना मंत्री ऐदल सिंह कंषाना के रिश्तेदार हैं।

विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस नेता केपी कंषाना ने भी कृष्णा गुर्जर पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह मतदान कर लौट रहे थे, तभी कृष्णा गुर्जर द्वारा उनकी गाड़ी को घेरा लिया गया। उनका आरोप है कि बिना नंबर की गाड़ियों से सुमावली विधानसभा क्षेत्र में गुंडे घूम रहे हैं। आरोपियों को थाना प्रभारी ने अरेस्ट नहीं किया।

इस मामले को लेकर थाना प्रभारी भूमिका दुबे का कहना है कि सूचना मिली थी कि केपी वोटिंग प्रभावित करने के लिए जा रहे हैं। रास्ते में देखा तो केपी और कृष्णा के बीच विवाद चल रहा था। दोनों को अलग किया गया। वहीं दूसरी ओर गांव के पूर्व सरपंच रणवीर सिंह देवगोड़ा का आरोप है कि पटवारी सूरत सिकरवार ने उन्हें धमकाते हुए कहा है कि वोट डलवाइए, नहीं तो मकान गिरा देंगे। ये सारी घटना मंत्री ऐदल सिंह कंषाना के विधानसभा क्षेत्र की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें