फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: दिवाली से दो दिन पहले बिजली कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त, सरकार ने प्रमुख मांगों को किया स्वीकार

Tue, 02 Nov 2021 03:16 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव से मुलाकात के बाद मध्यप्रदेश के बिजली कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है। इनमें कर्मचारियों और इंजीनियरों की प्रमुख मांगों को स्वीकार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
कर्मचारियों और इंजीनियरों की अधिकांश मांगों को पूरा कर लिया गया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में बिजली कंपनियों के कर्मचारियों और इंजीनियरों ने हड़ताल खत्म कर दी है। ऊर्जा विभाग के अधिकारियों से आश्वासन मिलने के बाद बिजली कंपनियों के कर्मचारियों और इंजीनियरों के 11 संगठनों के फोरम MPUFPEE ने हड़ताल वापस ले ली है। हड़ताल खत्म होते ही कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। 
विज्ञापन


पांच सूत्री मांगों पर कर्मचारियों ने 1 नवंबर से हड़ताल शुरू की थी। मंगलवार को ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव से मुलाकात के बाद मामला हल हुआ। डीए के भुगतान, विलंबित वेतनवृद्धि, वेतन में बढ़ोतरी और दिवाली से पहले बोनस प्रमुख मुद्दे थे। इनमें से डीए के भुगतान पर मंगलवार को ही आदेश जारी होने की उम्मीद है। वेतनवृद्धि के मसले पर भी सहमति बन गई है। यह 6 किस्तों में दी जाएगी। संविदा और आउटसोर्स किए कर्मचारियों को दिवाली बोनस जारी किया जाएगा। 

फोरम के कोऑर्डिनेटर इंजीनियर वीकेएस परिहार ने सोमवार को कहा था कि फोरम ने राज्य के बिजली मंत्री और विभाग के प्रमुख सचिव से कई बार मुलाकात की है। उनसे अपनी मांगों को पूरा करने की अपील की है। आश्वासन तो मिले लेकिन अमल नहीं हुआ। हमारी अन्य मांगों को वेतनवृद्धि और संविदा इंजीनियरों और कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता और दिवाली से पहले आउटसोर्स आधार पर जुड़े हुए कर्मचारियों को अक्टूबर के महीने में वेतन का भुगतान शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें