फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: महिला को जमीन पर घसीटने की तस्वीरें वायरल, मानवाधिकार आयोग ने तलब की रिपोर्ट

Tue, 23 Feb 2021 12:49 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
विज्ञापन
खरगोन के अस्पताल में इस तरह से महिला को घसीटकर बाहर निकाला गया - फोटो : Video Grab
विज्ञापन

खरगोन के जिला अस्पताल परिसर में घूम रही मानसिक रोगी महिला को एक पुरुष सुरक्षा गार्ड द्वारा सरेआम जमीन पर घसीटकर बेरहमी से बाहर निकाले जाने की घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, जिसके बाद मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग ने मामले का सोमवार को संज्ञान लिया। 

विज्ञापन


आयोग ने इस घटना को अमानवीय बताया और इस पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के आला अफसरों से रिपोर्ट तलब की है। बता दें यह घटना चार दिन पहले की है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पहले ही फैल चुकी हैं, जिसके बाद खरगोन के प्रशासन को लोगों की तीखी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदेश मानवाधिकार आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेंद्र कुमार जैन ने मानसिक रोगी महिला से अमानवीय बर्ताव के मामले में खरगोन के जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से दो सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी है।

मध्यप्रदेश: गार्ड ने महिला के साथ की बदसलूकी, 300 मीटर घसीटकर जिला अस्पताल से निकाला

अधिकारी ने बताया कि आयोग ने मीडिया की खबरों के आधार पर इस मामले का संज्ञान लिया है।

विज्ञापन


चश्मदीदों के मुताबिक एक पुरुष सुरक्षा गार्ड ने महिला को 18 फरवरी को जिला अस्पताल परिसर से बाहर निकल जाने को कहा था और जब महिला ने ऐसा नहीं किया तो उसने मानसिक रोगी की बांह पकड़कर उसे जमीन पर घसीटते हुए परिसर से बाहर निकाल दिया था।

सोशल मीडिया पर सामने आईं तस्वीरों से पता चलता है कि महिला के साथ इस अमानवीय बर्ताव के दौरान अस्पताल परिसर में खड़े लोग मूक दर्शक बनकर तमाशा देख रहे थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें